Delhi Arvind Kejriwal Threat : मंगलवार को दिल्ली के पटेल नगर स्टेशन और मेट्रो के अंदर एक शख्स ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए धमकी भरा संदेश लिखा था। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल जी को कुछ भी होता है तो इसके लिए सीधे तौर पर बीजेपी और नरेंद्र मोदी जिम्मेदार होंगे। धमकी भरे संदेश की फोटो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस एक्टिव हुई और अब शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
‘केजरीवाल, दिल्ली छोड़ दो वरना …’
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शख्स ने मेट्रो स्टेशन पर लिखा है कि केजरीवाल दिल्ली छोड़ दीजिए वरना चुनाव के दौरान मारा गया थप्पड़ याद रखना फिर वैसे ही थप्पड़ मारा जाएगा। मंगलवार को झंडेवालान में मीटिंग है। एक अन्य जगह पर उसने लिखा कि पब्लिक में ड्रामा करना बंद कर दो., तुम PM बनने का सपना देख रहे हो। इसके साथ कई तरह के अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो में धमकी लिखने वाला शख्स गिरफ्तार हो गया है। दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है, उसका नाम अंकित गोयल है और उसकी उम्र 33 साल बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक FIR भी दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है। जानकारी के लिए बता दें कि धमकी अंग्रेजी में लिखी गई थी।
बता दें कि स्टेशन पर धमकी लिखते अंकित गोयल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसे स्टेशन नेम प्लेट पर धमकी लिखता दिखाई दे रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी अंकित बरेली का रहने वाला है और पढ़ा लिखा शख्स है। वह एक नामी बैंक में काम करता है। पुलिस के अनुसार अंकित गोयल किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं है।
यह भी पढ़ें : CM योगी के सामने मंच पर गिरे BJP सांसद जगदंबिका पाल, डुमरियागंज सीट से लड़ रहे हैं चुनाव
आम आदमी पार्टी की तरफ से लिखा गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को सरेआम दी जा रही जान से मारने की धमकी ‼️ PMO, BJP और नरेंद्र मोदी के इशारे पर राजीव चौक, पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर लिखी गई धमकी। अरविंद केजरीवाल जी को कुछ भी होता है तो इसके लिए सीधे तौर पर बीजेपी और नरेंद्र मोदी जिम्मेदार होंगे।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
17 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
20 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
20 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
21 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines