Daughter In Law To Have Physical Relations With Mother In Law: हमारे देश में अक्सर सास-बहू के रिश्ते को तकरार वाला कहा जाता है। कहते हैं कि सास और बहू की आपस में मुश्किल से ही बन पाती है। इस बीच उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सास और बहू के बीच अजीबोगरीब रिश्ते का मामला सामने आया है जिसे जानकर पुलिस भी हैरान है। यहां बहू अपने पति के साथ नहीं बल्कि सास के साथ रहना चाहती है और शारीरिक संबंध भी बनाने के लिए कहती है। जानें क्या है पूरा मामला?
बेटे की शादी को हो चुके 2 साल
आपको बता दें कि बहू से परेशान होकर सास ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित महिला ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की। सास पहले कुरावली गांव में रहती थी लेकिन अब दिल्ली के करावल नगर में रहती है। उसका एक बेटा और एक बेटी है। उसके बेटे की शादी 2 साल पहले बुलंदशहर के खानपुर क्षेत्र के एक गांव में हुई थी और शादी के बाद ससुराल पहुंची बहू ने सास के साथ अजीबोगरीब हरकतें करनी शुरू कर दीं।
पीड़ित महिला का कहना है कि बहू उससे पति-पत्नी वाले रिश्ते रखना चाहती है और जब मना किया जाता है तो वह जान से मारने और आत्महत्या करने जैसी धमकी से भी डराती है। बहू यहां तक नहीं रुकती बल्कि अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें पब्लिक कर देने की धमकी भी देती है।
अश्लील वीडियो दिखाती है बहू
सास ने बताया कि बहू अक्सर कहती है कि अपने बेटे और पति से अलग हो जाओ और मेरे साथ रहो। मैं तुम्हें अच्छे से रखूंगी और मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ। जब उसे समझाते हैं या मना करते हैं तो वह मोबाइल पर अलग-अलग तरह की अश्लील वीडियो दिखाकर कहती है कि पूरी दुनिया में इतना सब हो रहा है। तुम भी मेरे साथ ऐसे ही रिश्ते बनाओ।
सास पसंद थी इसलिए की उसके बेटे से शादी
सास ने शिकायत करते हुए कहा कि बहू का कहना था कि मैंने तुमको जब पहली बार देखा तो तुम पसंद आ गई इसलिए मैंने तुम्हारे बेटे से शादी की। पीड़ित महिला ने आगे कहा कि अब अगर बहू को अलग करने की बात होती है तो वह और उसके माता-पिता अलग होने के नाम पर 20 लाख रुपये मांग कर रहे हैं।
डॉक्टर से करवाई बहू की जांच
पीड़ित महिला ने कहा कि शादी को दो साल हो गए हैं लेकिन अभी तक बहू का कोई बच्चा नहीं है। बहू को लेकर वह डॉक्टर के पास भी गई और जांच भी करवाई तो उन्होंने कहा कि उसका गर्भाशय बहुत छोटा है इसलिए बच्चे होना मुश्किल है। महिला ने बुलंदशहर पुलिस ऑफिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने कंप्लेंट लेटर महिला सेल को रेफर कर दिया है। महिला सेल प्रभारी सुनीता ने कहा कि मामले में जांच करवाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: तीसरे फेरे के बाद दूल्हे ने की ऐसी हरकत, पहुंचा जेल-शादी ‘फेल’
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
2 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
6 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines