Dangerous Driving man ride bike with cow sitting: सोशल मीडिया पर रोजाना कई अजीबो-गरीब और फनी वीडियो सामने आते हैं। जिन्हें देखने के बाद हंस-हंसकर हमारा पेट भी दर्द करने लगता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स ने ड्राइविंग की सारी सीमा लांघ दी है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स गाय को बच्चे की तरह मोटरसाइकिल पर आगे बैठाकर दौड़ाता हुआ दिखाई दिया। इस वीडियो में उसकी ड्राइविंग और हरकत देखने के बाद हरकोई दंग रह गया है कि भला ये कैसा शख्स है जो इतने बड़े जानवर को छोटी गाड़ी पर ले जा रहा है।
वीडियो देख यूजर्स हुए शॉक्ड
इससे पहले आपने बाइक पर बकरे, कुत्तों या बिल्लियों को सवारी करते देखा होगा। ये जानवर गाय के मुकाबले बहुत छोटे होते हैं। इसलिए इन्हें कहीं भी ले जाना आसान होता है। लेकिन आपने गाय को गाड़ी पर ले जाने के बारे में कल्पना भी नहीं की होगी कि कोई ऐसा भी कर सकता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने यह अजीब कारनामा कर दिखाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपनी बाइक की आगे वाली सीट पर एक गाय को बैठाकर ले जा रहा है। जबकि वह खुद पीछे बैठा है। इतना ही नहीं वह बाइक को ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाता हुआ बहुत तेज दौड़ाता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि गाय ने शख्स को बिल्कुल भी परेशान नहीं किया। हालांकि वह अगर जरा सा भी इधर-उधर हिल जाती तो हादसा हो सकता था।
ये भी पढ़ें: Watch Video: बच्चा कई दिनों से स्कूल से था गायब, पता लगते ही मास्टर जी पहुंचे घर, पीटते हुए साथ ले गए
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो देखने के बाद हर कोई शॉक्ड हो गया। यूजर्स ने रिएक्शन्स शेयर किए हैं। एक यूजर ने कहा कि मैं सोच रहा हूं कि शख्स ने गाय को बाइक पर बैठाया कैसे होगा। जबकि दूसरे यूजर ने कहा कि गाय कितनी शांत है। तीसरे शख्स ने लिखा कि आखिर ये गाय के साथ बाइक पर सवार क्यों है? बता दें कि इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अबतक लाखों बार देखा जा चुका है। जबकि हजारों यूजर्स ने लाइक किया है।
ये भी पढ़ें: राम या रावण…दोनों में से किसके जैसा लाइफ पार्टनर चाहिए? लड़की का जवाब सुनने को देखें Video
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines