Indigo Flight Viral Video: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान का असर खत्म होता नहीं दिख रहा है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में इसका असर देखने को मिल रहा है। जिसके चलते कई जगह पर स्कूल कॉलेज भी बंद करने का ऐलान किया गया। इसके अलावा प्रभावित इलाकों में रोज फ्लाइट्स भी कैंसिल की जा रही हैं। हाल ही में चेन्नई से एक वीडियो सामने आया जहां पर इंडिगो एयरलाइंस का प्लेन लैंडिंग के दौरान बाल-बाल बच गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि फ्लाइट को रनवे पर उतरने में काफी संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है।
नहीं हो पाई लैंडिंग
चेन्नई में तूफान का ज्यादा असर दिख रहा है। जिसकी वजह से आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। कई जगह पर लोगों को जरूरत के वक्त ही घरों से निकलने की सलाह दी गई है। सोशल मीडिया पर इंडिगो की फ्लाइट A320 नियो का वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें देखा जा सकता है कि रनवे पर आकर फ्लाइट लैंड करने ही वाली होती है लेकिन जमीन के पास आकर वह एकदम लड़खड़ा जाती है। जिसकी वजह से एक बार फिर से फ्लाइट को उड़ान भरनी पड़ती है।
ये भी पढ़ें: साइक्लोन फेंगल का कहर! एटीएम में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, पानी में तैरता मिला शव
इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया गया है, जिसमें लिखा गया कि चेन्नई एयरपोर्ट पर चुनौतीपूर्ण हालात हैं क्योंकि चक्रवात फेंगल पुडुचेरी के पास पहुंच रहा है। जानकारी के मुताबिक, तूफान अगले 3 से 4 घंटों में तमिलनाडु के तटों को पार कर सकता है। हालात ऐसे हैं कि चक्रवाती तूफान की वजह से तटीय जिलों में भारी बारिश हुई, जिसके बाद घरों और अस्पतालों में पानी भर गया।
उड़ानें रद्द की गईं
चेन्नई एयरपोर्ट के एक बयान के मुताबिक, 1 दिसंबर 2024 को परिचालन बंद करने का फैसला लिया गया है। एयरपोर्ट ने यात्रियों से कहा कि सभी लोग अपनी यात्रा से जुड़ी तमाम जानकारी एयरलाइनों से पता करते रहें। तूफान की वजह से फ्लाइट्स के अलावा देश में रोज कई ट्रेनों का संचालन भी रद्द किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Cyclone Fenegal मचा रहा तबाही! खौफनाक वीडियो आए सामने
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines