देश की सरकार महिला सुरक्षा संबंधी कदम उठाते नहीं थक रही, वहीं समाज के दुश्मन हैं कि नारीशक्ति का अपमान करने से बाज ही नहीं आ रहे। हाल ही में सामने आई एक घटना को देखकर तो लगता है कि बहन-बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। पता चला है कि एक कैब वाले ने एक महिला को उसके गंतव्य पर पहुंचा दिया। उसे पैसे भी मिल गए थे, लेकिन बाद में मैसेज करके एक और डिमांड कर डाली। डिमांड बड़ी ही हैरान और परेशान कर देने वाली थी। बाद में महिला ने इस संबंध में कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी से उसकी शिकायत की तो इस राज से पर्दा उठा है। हालांकि खबर लिखे जाने तक यह मामला अभी ग्राहक और सेवा प्रदाता कंपनी तक ही सीमित था, पुलिस को इस बारे में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की गई है। जानें कैब वाले ने राइड पूरी होने के बाद ऐसा क्या मांग लिया, जो चिंता का मसला है…
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर भूमिका नामक एक यूजर्स ने 20 अक्टूबर को कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी को टैग करके बताया है कि 19 अक्टूबर 2023 को उसने एक कैब बुक की थी। राइड पूरी हो जाने के बाद उसके साथ कुछ ऐसा घटित हुआ, जो अनुचित था। आरोप है कि कैब ड्राइवर ने महिला को फ्रेंडशिप के लिए व्हाट्सऐप मैसेज करना शुरू कर दिया। महिला की तरफ से उसकी तरफ से भेजे गए मैसेज के स्क्रीन शॉट भी शेयर किये हैं और कार्रवाई की मांग की है, ताकि दूसरी महिलाओं के साथ कोई अनहोनी न हो।
यह भी पढ़ें: Alert! इस बैंक के ग्राहक संभल जाएं, हो रहा है फर्जीवाड़ा, लग सकता है लाखों का चूना
उसने लिखा है,
<
>
यह भी पढ़ें: महिला के नंबर पर अचानक आने लगीं अश्लील तस्वीरें, राइड कैंसिल करने से नाराज कैब ड्राइवर की शर्मनाक करतूत
लाजमी है ऐसे लापरवाह ड्राइवर्स पर कार्रवाई होना, क्योंकि…
उधर, खबर लिखे जापने तक इस घटना के संबंध में भले ही पुलिस को शिकायत नहीं की गई है, लेकिन कंपनी की तरफ से भी अगली कार्रवाई संबंधी कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि ऐसे लापरवाह ड्राइवर्स के खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। शुक्र है कि कम से कम उसने पहली राइड में महिला को सुरक्षित उसके गंतव्य तक पहुंचा दिया, वरना किसी भी गलत हरकत की आशंका से इनकार भी नहीं किया जा सकता। हो सकता था कि वह कहीं सुनसान जगह पर न सिर्फ आबरू के साथ, बल्कि जान से भी खिलवाड़ कर देता। ऐसी घटनाएं पहले भी घट चुकी हैं। हाल ही में पिछले सप्ताह भी एक कैब ड्राइवर की तरफ से महिला को अश्लील मैसेज भेजे गए थे, जब वह राइड कैंसल कर दिए जाने से नाराज हो गया था। सितंबर के आखिरी सप्ताह में भी एक कैब ड्राइवर के द्वारा कार में चीन की एक महिला के बदसलूकी किए जाने की घटना घटी थी। इसके अलावा ऐसी बहुत सी घटनाएं देखने-सुनने को मिल जाएंगी।
संबंधित खबरें
ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines