Crazy Fight in Public Place Viral Video: बाजार में मारपीट या लड़ाई झगड़े तो आपने खूब देखें होंगे। ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं जिसमें पब्लिक प्लेस पर लोग मारपीट करते हैं। ऐसी लड़ाई में कोई दखल नहीं देना चाहता है। सोशल मीडिया पर सार्वजनिक जगह पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला को थप्पड़ जड़ने के बाद शख्स की जबरदस्त पिटाई हो गई।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला मॉल के अंदर जा रही है, तभी एक शख्स आया और पीछे से पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से महिला और वहां के लोग अनजान थे तो सहम गए। इतनी देर में शख्स ने महिला को कई थप्पड़ जड़ दिए। हालांकि थोड़ी ही देर में पूरी स्थिति बदल गई।
महिला को पीट रहे शख्स को देखकर कुछ पुरुष वहां पहुंच गए। एक-एक कर कई पुरुष वहां पहुंचे और महिला को पीट रहे शख्स की पिटाई शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में लोगों ने उसे इतना पीट दिया कि उठने में भी असमर्थ रहा। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से भागा। तब जाकर उसकी जान बच पाई।
देखिए वीडियो
सोशल मीडिया पलेटफोर्म X पर शेयर किए गए इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा, ‘आजकल लोग मदद के लिए आगे नहीं आते हैं, ऐसे में यह महिला भाग्यशाली है, जिसकी मदद के लिए कुछ लोग आगे आए। ‘ एक अन्य ने लिखा कि वहां इतने लोग मौजूद हैं लेकिन कुछ लोग ही मदद करने के लिए आगे आए, जिन्होंने मदद की उनकी तारीफ होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : कामयाबी! 2 करोड़ साल पहले ज्वालामुखी में समाई दुनिया को फिर से ढूंढ निकाला
एक ने लिखा कि उसे वही मिला, जो उसे मिलना चाहिए था। एक अन्य ने लिखा कि अगर वह परिचित भी थे तो उन्हें इस तरह सार्वजानिक जगहों पर मारपीट नहीं करनी चाहिए। जो बाहर मारपीट करे, उसके साथ यही होना चाहिए। एक ने लिखा कि इस वीडियो को देखने के बाद मुझे डर लग रहा था लेकिन क्या धमाकेदार अंत हुआ है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines