दुल्हन की जगह दोस्तों को खिला दी मिठाई, दूल्हे की हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी!

Wedding Viral Video: शादी के वीडियो आजकल खूब वायरल होते हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के स्टेज पर दूल्हा, दुल्हन को खिलाने की जगह खुद ही सारी मिठाई खाता दिखाई दे रहा है।

Wedding viral video
विज्ञापन

Wedding Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिसको देखकर लोग हैरान हो जाते हैं, तो कई ऐसे वीडियो होते हैं, जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा सारी मिठाइयां खा जाता है। वहां मौजूद सभी रिश्तेदार देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाते।

दूल्हे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर खाई सारी मिठाई

विज्ञापन

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी की स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन शादी के जोड़े में खड़े हैं। भारतीय रीति रिवाजों के हिसाब से दुल्हन- दूल्हे को मिठाई खिला रही है लेकिन जब दूल्हे की बारी आई कि वह दुल्हन को मिठाई खिलाये तो वह अजीब हरकत करने लगा। मिठाई उठाकर दूल्हा खुद ही मिठाई खा जाता है और फिर अपने दोस्तों को खिला देता है। दूल्हे का ये हरकत देख सभी लोग भी हंसने लगते हैं। दुल्हन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती।

 

विज्ञापन

यह वीडियो देखने में स्क्रिप्टेड लगा रहा है, जिसे शायद मस्ती मजाक एक लिए बनाया गया है। वीडियो को @AbhayRaj_017 नाम के अकाउंट से X पर शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों ने लोगों देखा। वीडियो देख लोग खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि दूल्हे को दुल्हन से ज्यादा मिठाई पसंद है। दूसरे यूजर ने लिखा कि वाह भाई क्या बात है? लगता है ज्यादा भूख लगी है।

विज्ञापन

एक यूजर ने कमेंट किया कि दुल्हन को अब जिंदगी भर याद रहेगी अपनी शादी। एक अन्य ने लिखा कि भाई सारा खा गए, दुल्हन को भी खिला देते। एक ने लिखा कि दूल्हे के लिए पहले दोस्त है, बाद में वाइफ का नंबर आता है। एक ने लिखा कि शादी तो होती रहेगी, पहले मीठा खाओ और दोस्तों को भी खिलाओ। एक अन्य ने लिखा कि क्या बात है भाई, तुमने तो कमाल कर दिया। शादी के दिन ही पत्नी से दुश्मनी मोल ले रहे हो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ