---विज्ञापन---

हादसे के बाद हवा में लटक गई बस, अटक गईं लोगों की सांसें, वायरल हो रही फोटो

KSRTC Bus Accident: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो और वीडियो में हवा में लटकी एक बस को देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के बाद बस हवा में लटक गई लेकिन किसी की भी जान इस हादसे में

---विज्ञापन---

KSRTC Bus Accident : सड़क पर दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसके पीछे कई कारण होते हैं। कभी ओवर स्पीडिंग के कारण दुर्घटना होती है तो कभी गाड़ी में किसी खामी के कारण। बेंगलुरु में एक बस एक्सीडेंट के बाद इस कदर हवा में लटक गई कि उसमें सवार यात्रियों की सांसें अटक गईं। बस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

डिवाइडर से टकराई बस

---विज्ञापन---

मिली जानकारी के मुताबिक, 18 मई को केएसआरटीसी की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस तुमकुरु रोड से नेलमंगला के पास मदनायकनहल्ली से गुजर रही थी, तभी ड्राइवर बस से कंट्रोल खो बैठा और डिवाडर से टकरा गया। डिवाइडर से टकराने के बाद आधी बस हवा में लटक गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।

 

---विज्ञापन---

बताया गया कि इस दुर्घटना में ड्राइवर, कंडक्टर के साथ ही 6 यात्री घायल हुए हैं। गनीमत रही कि ब्रिज से नीचे नहीं गिरी और किसी की जान नहीं गई। बस के लटकने के बाद सभी यात्री तुरंत बस से नीचे उतर गए। सोशल मीडिया पर इस बस की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

---विज्ञापन---

कैसी हुई दुर्घटना?

बताया जा रहा है कि एक कार ने अचानक अपनी लेन बदल ली, जिसके बचाव के कारण ड्राइवर को बस की दिशा बदलनी पड़ गई। इससे वह बस से कंट्रोल खो बैठा और इस तरह का हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया, कुछ यात्री घायल हुए। मामले की जांच की जा रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: साइकिल वाले का चालान काटेगा क्या? ट्रैफिक पुलिसवाले के वीडियो पर आ रहे ऐसे-ऐसे कमेंट्स

हालांकि जिस तरह बस हवा में लटकी दिखाई दी, इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। बढ़ते जा रहे एक्सीडेंट के मामले पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स कर अपनी राय दी है। एक ने लिखा कि आजकल लोग बिना मोबाइल फोन के ड्राइविंग नहीं करते, यह भी बढ़ते हादसों का एक कारण है। एक ने लिखा कि अच्छे हाईवे बनने की वजह से लोग ओवर स्पीडिंग करते हैं और दुर्घटनाएं होती हैं।

First published on: May 21, 2024 07:46 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola