Couple Road Romance Viral Video: मानसून का मौसम चल रहा है। यह मौसम कपल के लिए काफी खास होता है, क्योंकि इस दौरान कपल्स के बीच रोमांस बढ़ जाता है। बारिश में ज्यादातर कपल अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल और मीठी-मीठी बातें करना पसंद करते हैं। हालांकि कई बार कुछ कपल्स के लिए रोमांस करना भारी भी पड़ जाता है। इस समय सोशल मीडिया पर सड़क के किनारे रोमांस करते हुए एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको गुस्सा आने की जगह हंसी आएगी।
रोमांस करना पड़ा भारी!
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के किनारे लड़का और लड़की एक दूसरे के हाथों में हाथ थामे खड़े हैं। पहले कपल एक दूसरे के गले लगते हैं। फिर लड़का लड़की को अपनी गोद में उठाने की कोशिश करता है। लड़की को गोद में उठाने के बाद लड़का सड़क के किनारे तेज-तेज भागता है और रोड क्रॉस करके दूसरी तरफ जाने की कोशिश करता है। लेकिन इस बीच लड़के का बैलेंस बिगड़ता है और वो मुंह के बल लड़की के ऊपर सड़क पर गिर जाता है।
किस शहर का है ये वायरल वीडियो?
सड़क के किनारे कपल का रोमांस करते हुए ये वीडियो X हैंडल @BhoolNaJaana व्यक्ति ने शेयर किया है। वीडियो के ऊपर लिखा गया है, ‘नागपुर: प्यार का इजहार करते-करते गिर पड़े कपल।’ इसी के साथ वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है आजकल के बच्चों में जरा-सा भी सब्र नहीं है।
हालांकि ये वीडियो नगपुर का है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। इसके अलावा वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कपल ने वाइट शर्ट और ब्लैक जींस पहनी हुई है, तो हो सकता है कि ये किसी स्कूल या कॉलेज के छात्र हों।
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
सोशल मीडिया पर इस समय कपल्स का बारिश में रोमांस करने का ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लोग जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, ‘लोग प्यार में गिरते हैं, ये तो सुना था। आज देख भी लिया।’ अन्य यूजर ने लिखा, ‘इसे ही प्यार में गिरना कहते हैं।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘इतनी भी क्या जल्दी थी भाई। अपने साथ-साथ प्रेमी को भी गिरा दिया।’
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
20 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines