हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

खिड़की खोलकर यौन संबंध बनाता था कपल, पड़ोसी ने पुलिस से कर दी शिकायत

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो सोर्स- Freepik )
विज्ञापन

Bengaluru : बेंगलुरु से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले नवविवाहित जोड़े को लेकर अजीब शिकायत की है। महिला की शिकायत सुनकर आपका माथा ठनक जाएगा कि आखिर ये क्या माजरा है भाई! महिला को अक्सर खिड़की से कपल आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई देते हैं। हालांकि अब इस मामले में एक और अजीब मोड़ है। महिला ने पुलिस से शिकायत तो की लेकिन कपल के मकान मालकिन ने भी शिकायत करने वाली महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

खिड़की खुली रखकर कपल बनाता है संबंध!

महिला का कहना है कि उसके पड़ोस में रहने वाला कपल अक्सर खिड़की खुली रखकर यौन संबंध बनाता है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि जब उसने अपने घर का दरवाजा खोला तो सामने के घर में रहने वाला कपल यौन संबंध बना रहा था और खिड़की खुली थी। महिला ने कहा कि ये बहुत ही हैरान और परेशान करने वाला था।

महिला का कहना है कि जब उसने कपल से इस बारे में बात करने की कोशिश की तो कपल ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी। आठ मार्च को महिला ने इसकी शिकायत की थी लेकिन दस मार्च को जिस घर में कपल किराए पर रहता है, उसकी मालकिन ने पड़ोसी महिला के खिलाफ ही FIR दर्ज करवा दी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मेट्रो में लड़कियों के रंगीन वीडियो का असली सच आया सामने, दूसरे एंगल से दिखा सबूत

कपल के मकान मालकिन ने भी लगाया आरोप 

कपल के मकान मालकिन का कहना है कि उसकी पड़ोसन घर में रह रहे किरायेदारों को भगाना चाहती है, इसीलिए इस तरह के आरोप लगा रही है, जिससे वह घर छोड़कर चले जाएं। मकान मालकिन का कहना है कि जानबूझकर पड़ोसी महिला उसके घर में किराए पर रह रहे कपल को परेशान कर रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: होली पर स्कूटी सवार दो युवतियों की ‘अश्लील हरकत’, वीडियो वायरल होते ही 33 हजार का चालान

हालांकि अब दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत की है लेकिन महिला ने अपने पड़ोस में रहने कपल पर जिस तरह के आरोप लगाए हैं , उसे सुनकर हर कोई हैरान है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola