हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

एयरपोर्ट पर जांच के दौरान शख्स ने बोला एक शब्द, तुरंत हो गया गिरफ्तार

Cochin International Airport : कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री को सुरक्षा जांच के दौरान “डरावनी” बात कहने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पढ़िए क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

Cochin International Airport : एयरपोर्ट और फ्लाइट में हुए बवाल के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई बार लोगों पर पुलिसिया कार्रवाई भी चुकी है लेकिन एक शख्स को एयरपोर्ट पर एक वाक्य बोलने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान यात्री सुरक्षाकर्मियों से ऐसा कुछ बोल गया कि उसे यात्रा करने से रोक दिया गया और बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मामला कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का है। रविवार सुबह एक यात्री को सुरक्षा जांच के दौरान “डरावनी” बात कहने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया! बताया जा रहा है कि 42 साल के मनोज कुमार एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 682 से कोच्चि से मुंबई जाने वाले थे। उन्होंने  उड़ान से पहले जांच के दौरान एक्स-रे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम (एक्सबीआईएस) पर सीआईएसएफ अधिकारी से पूछ लिया कि क्या उनके बैग में बम है।

मनोज कुमार के इतना कहते ही सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए और तुरंत बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) द्वारा बैग आदि की जांच की गई। जांच के दौरान किसी तरह की कोई खतरनाक चीज नहीं मिली लेकिन मनोज कुमार को फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : रेज्यूमे नहीं राशि देखकर नौकरी दे रही कंपनी! शुरू हुआ बवाल

बता दें कि एयरपोर्ट पर किसी भी तरह की धमकी, “बम” और “हाईजैक” जैसे शब्दों का उपयोग किए जाने पर भी सुरक्षाकर्मी सतर्क हो जाते हैं और इसे बहुत गंभीरता से लेते हैं। मजाक में किसी भी तरह की धमकी देने से (यहां तक ​​कि एक बच्चे द्वारा भी) पूरे परिवार पर मुसीबत आ सकती है और जुर्माना भी लग सकता है।

यह भी पढ़ें : महिला के फोन कवर में ऐसा क्या जो भड़क गया PETA? दे डाली वॉर्निंग! हैरान कर देगा मामला

इसी साल जून में एक शख्स को झूठी बम की सूचना देने के बाद तीस साल के शख्स को गिरफ्तार किया गया था। बताया गया कि शख्स अपनी बेटी की यात्रा का दिन बदलना चाहता था लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें