रेज्यूमे नहीं राशि देखकर नौकरी दे रही कंपनी! शुरू हुआ बवाल; क्या है वजह और क्या कहता है कानून?

Weird News : चीन की एक कंपनी कर्मचारियों का टैलेंट या रेज्यूमे देखकर नौकरी नहीं दे रही है बल्कि राशि के आधार पर नौकरी दे रही है। जानें क्या है इसके पीछे की वजह

Chinese company

Weird News : नौकरी पर रखने के लिए बॉस या कंपनी की तरफ से रेज्यूमे मांगा जाता है, उसके आधार पर आपको इंटरव्यू या आगे के प्रोसेस के लिए बुलाया जाता है। शायद पूरी दुनिया में नौकरी पर रखने के लिए यही तरीका अपनाया जाता होगा लेकिन चीन की एक कंपनी रेज्यूमे के साथ ही साथ लोगों की राशि भी देख रही है। एक ऐसी राशि के लोग हैं, जिनको कंपनी ने साफ कह दिया है कि वह नौकरी के लिए आएं ही ना। आइये जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों है।

चीन की जिस कंपनी ने राशि देखकर नौकरी देने का फैसला किया है, वहां कर्मचारियों को 3,000 से 4,000 युआन (लगभग 35,000 से 45,000 रुपये) तक सैलरी दी जाती है। लेकिन इस कंपनी का साफ कहना है कि जो लोग कुत्ते की राशि वाले हैं, वो लोग नौकरी के लिए आवेदन न करें। कंपनी के बॉस का मानना है कि ऐसे लोग कंपनी के लिए पनौती साबित हो सकते हैं।

आगे बढ़ने से पहले बता दें कि चीन में 12 राशियों को जानवरों के नाम से जाना जाता है। चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में मौजूद सैनक्सिंग ट्रांसपोर्टेशन के मालिक का जन्म “ड्रैगन के वर्ष” में हुआ था। चीनी राशि मान्यताओं के अनुसार, ड्रैगन और कुत्ते के राशि वाले लोग एक दूसरे के विपरीत होते हैं और अगर इनके बीच में टकराव होता है तो बनता काम बिगड़ सकता है।


बताया गया कि कंपनी ने फैसला ज्योतिषी की सलाह पर लिया है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि वह कम टैलेंटेड और कम जानकार लोगों को नौकरी पर रखा सकते हैं लेकिन ‘कुत्ते’ की राशि वालों को नहीं रख जा सकता। बताया गया कि प्रत्येक राशि चिन्ह पांच तत्वों में से एक का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसमें धातु, लकड़ी, पानी, आग और पृथ्वी शामिल है।

कुत्ता आग का प्रतिनिधत्व करता है और ड्रैगन पानी का, दोनों एक दूसरे के विपरीत हैं, ऐसे में दोनों के टकराने से स्थिति भयंकर हो सकती है। कंपनी के फैसले पर बवाल भी हुआ। जानकारों का कहना है कि ये भेदभाव हो सकता है कानूनन ये कोई अपराध नहीं है, ऐसे में कंपनी पर कोई एक्शन भी नहीं लिया जा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ