महिला के फोन कवर में ऐसा क्या जो भड़क गया PETA? दे डाली वॉर्निंग! हैरान कर देगा मामला

Viral Video : वायरल वीडियो में महिला के मोबाइल फोन का कवर देखकर जानवरों के संरक्षण के काम करने वाली संस्था PETA भी हैरान रह गई और उसने तुरंत चेतावनी जारी की है ।

Ant in Mobile Case

Viral Video : मोबाइल फोन को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है, सिर्फ मोबाइल ही नहीं बल्कि मोबाइल से जुड़े तमाम एक्सेसरीज को लेकर लोग उत्साहित रहते हैं। कुछ अलग और फैशनेबल दिखने के लिए लोग अजीबोगरीब हरकतें कर रहे हैं। हाल ही में एक महिला ने एक ऐसा फोन कवर लिया, जिसे देखकर PETA से जुड़े लोग भी हैरान रह गए। उन्होंने महिला को नोटिस भेज दिया है।

विज्ञापन

मोबाइल फोन का कवर सजाने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। कोई चमकीले रंग लगाता है, तो कोई नेल पॉलिश से ही अपने फोन के कवर को सजा लेता है। लेकिन एक महिला इन सबसे आगे निकल गई और जो किया, उसने सबको चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने फोन से बात करती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

महिला के फोन को जब ध्यान से देखा गया तो पता चला कि उसके फोन कवर में कई जिंदा चीटियां दिखाई दे रही हैं। मोबाइल फोन में बंद इन चीटियों को देखकर सब हैरान रह गए और सोचने पर मजबूर हो गए कि ये कैसा फैशन है। वीडियो वायरल हुआ तो जानवरों के संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था PETA ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FUCKJERRY (@fuckjerry)


इंस्टाग्राम पर ही PETA ने लिखा, “अगर ये चींटियां असली हैं, तो हम ये देखकर परेशान हैं। यकीन नहीं होता कि हमें ये कहना पड़ रहा है कि कृपया अपने फोन केस से चींटियों को बाहर निकालें।” वहीं वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स की भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि क्या ये इस बात की जांच कर रही है कि मोबाइल रेडिएशन से चीटियों पर क्या असर पड़ता है? एक अन्य ने लिखा कि अगर एक भी चींटी इस महिला के कान में घुस गई तो अंदर ही अपनी कॉलोनी बना लेंगी, तब इसे समझ आएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

एक ने तंज कसते हुए लिखा कि हां, इन चीटियों को PETA को सौंप दो ताकि वह और अच्छे से इन्हें मार सकें। एक ने लिखा कि इस महिला की बेकार हरकत का भी कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं, हे भगवान हम कहां आ गए हैं। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मैं वामपंथी नहीं हूं, लेकिन यह पशु क्रूरता है! फोन चलाने से भी वह गर्म हो जाता है और सूरज की किरणों से भी फोन गर्म हो जाते हैं, जिसका असर इन चीटियों पर पड़ता होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ