50 मंजिला बिल्डिंग पर चढ़ा 'टॉपलेस स्पाइडरमैन', बुलानी पड़ गई पुलिस, हैरतअंगेज VIDEO वायरल
Edited By Bhola Sharma

Free-climber arrested after scaling 50-storey ‘Cheesegrater’
Edited By Bhola Sharma

Free-climber arrested after scaling 50-storey ‘Cheesegrater’
Watch Video climber scaling 50-storey Cheesegrater building in London: यूनाइटेड किंगडम की राजधानी लंदन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लंदन की मशहूर 50 मंजिला चीजग्रेटर बिल्डिंग पर एक शख्स बिना किसी मदद के चढ़ गया। चढ़ाई करने में उसने सिर्फ अपने हाथों-पैरों की मदद ली। वह टॉपलेस था। नीचे खड़े लोग उसके हैरतअंगेज करतब को देखकर दंग रह गए। किसी ने उसे स्पाइडरमैन कहा तो किसी ने इडियट करार दिया। लोगों ने पुलिस बुला ली। जब शख्स छत पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल टॉपलेस स्पाइडरमैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
https://twitter.com/C_Rolfe81/status/1705202960999833696?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1705202960999833696%7Ctwgr%5E3aea25383b8948a046f9cf7789a278f7d8d41e63%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.wionews.com%2Ftrending%2Fwatch-free-climber-arrested-after-scaling-50-storey-cheesegrater-skyscraper-in-london-638937
यह पूरा मामला शुक्रवार का है। लंदन में 122 लीडेनहॉल स्ट्रीट पर एक 50 मंजिला बिल्डिंग है, जिसका नाम चीज ग्रेटर है। इसकी ऊंचाई करीब 225 मीटर (738 फीट) है। वीडियो में दिख रहा है कि एक टॉपलेस व्यक्ति बिना किसी उपकरण के 50 मंजिला इमारत पर चढ़ रहा है और अधिकारी इमारत की छत पर इंतजार कर रहे हैं। जहां उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बिल्डिंग पर चढ़ने वाला शख्स एक पर्वतारोही है। जिसमें वह चट्टानों, पहाड़ों या दीवारों पर चढ़ाई करता है। इस कला में वह माहिर है।
लंदन पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार होने से पहले पर्वतारोही से अधिकारियों ने छत पर मुलाकात की थी। सिटी ऑफ लंदन पुलिस के मुख्य निरीक्षक टॉम फिशर ने एक बयान में कहा कि शहर में लीडेनहॉल बिल्डिंग पर चढ़ाई करने और जान जोखिम में डालने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को हमें सुबह 9.06 बजे सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर तुरंत घेराबंदी कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छत पर पर्वतारोही से मुलाकात की और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। हालांकि साहसी शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया गया।
A free-climber has been arrested after scaling the 'Cheesegrater' skyscraper in the City of London.
Credit @Mitti_Pao_Janab pic.twitter.com/k5LOaOR9Rt
— LondonWorld (@LondonWorldCom) September 22, 2023
टॉपलेस स्पाइडरमैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसे हजारों बार देखा और पसंद किया गया है। एक यूजर ने कहा कि लंदन में चीज ग्रेटर बिल्डिंग पर कुछ बेवकूफ चढ़ रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: