Student Revenge From Rat : चूहे से परेशान होकर आमतौर पर लोग चूहेदानी और दवाई का इस्तेमाल करते हैं। बाजार में इसके लिए कई दवाएं भी मौजूद हैं लेकिन चीन की एक लड़की ने एक चूहे से परेशान होकर ऐसा बदला किया है कि अब वह चर्चाओं में आ गई है। 18 साल की लड़की हॉस्टल में रहती थी, यही पर एक चूहा उसे परेशान कर रहा था।
18 साल की एक छात्रा हॉस्टल में मौजूद एक चूहे से बेहद परेशान थी। उसने चूहे को पकड़ने के लिए ना तो चूहेदानी लगाई और ना ही किसी तरह की दवाई का इस्तेमाल किया। बल्कि ऐसा तरीका अपनाया कि उसे डॉक्टर के पास जाना पड़ गया और शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। अब इस घटना की खूब चर्चा हो रही है।
जानकारी के मुताबिक, चूहे ने लड़की पर हमला कर दिया और उसकी ऊंगली में काट लिया। इससे वह गुस्से से लाल हो गई और चूहे से बदला लेने की कोशिश करने लगी। एक दिन उसने चूहे के उस स्थान को पता लगा लिया, जहां वह छिपकर बैठता था। छात्रा ने चूहे को पकड़ लिया और उंगली में काटने का बदला लेने के लिए उसके सिर में काट दिया।
यह भी पढ़ें : बुलेट ट्रेन के देश में बच्ची को देखते ही कैसे रुकी बस, वीडियो देखते ही यूजर बोले- सबक ले भारत
छात्रा ने चूहे को पकड़ा और उसके सिर पर दांत गड़ा दी , इस दौरान छात्रा के होंठ पर भी चोट लग गई। मजबूत पकड़ के कारण चूहे का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। वहीं जब छात्रा इलाज के लिए डॉक्टर के पास गई तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर रिपोर्ट कैसे और क्या लिखी जाए।
यह भी पढ़ें : ड्राइवर बना 44 करोड़ का मालिक, दुबई में भारतीय नागरिक की किस्मत का खुला ताला
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डॉक्टर के पास जाने के बाद लड़की खुद शर्मिंदगी महसूस कर रही थी। डॉक्टर को यह नहीं बता पा रही थी कि आखिर उसके होंठ में चोट कैसे लगी। छात्रा की रूममेट ने बताया कि अब वह ठीक है और अपना इलाज करवा रही है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
23 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines