लॉटरी जीतने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा दिमाग, बन गया 28 करोड़ का मालिक

Lottery Winner : एक शख्स ने अनोखी ट्रिक अपनाकर करोड़ों रुपये की लॉटरी जीत ली है। शख्स ने जो ट्रिक बताई, उसके बारे में उसने कहीं पढ़ा था और फिर इसी ट्रिक को अपनाने का फैसला किया। शख्स ने करीब 28 करोड़ रुपये जीत लिए हैं।

Lottery Winner

Lottery Winner : किस्मत कब बदल जाए और रंक को राजा बना दे, कोई नहीं जानता। चीन में एक शख्स की किस्मत ऐसे पलटी कि वह एक दो नहीं बल्कि कई करोड़ का मालिक बन गया। लॉटरी जीतने के लिए शख्स ने ऐसा जुगाड़ लगाया कि 28 करोड़ रुपये जीत गया। वह कई सालों से लॉटरी के टिकट खरीद रहा था लेकिन किस्मत साथ नहीं दे रही थी। इसके बाद शख्स ने एक ऐसी ट्रिक सुनी, जिसे अपनाकर वह करोड़पति बन गया। आखिर किस ट्रिक को अपनाकर शख्स बना विनर?

चीन का एक व्यक्ति एक अजीब ट्रिक अपनाकर 24 मिलियन युआन (करीब 28 करोड़ रुपये) की लॉटरी जीता है। 10 सितंबर को इस शख्स के घर में उस वक्त खुशियां मनाई गई, जब डबल कलर बॉल नाम की लॉटरी संस्था ने प्रथम पुरस्कार विजेता की घोषणा की। अचानक इस शख्स की जिंदगी बदल गई, जज्बात बदल गए और हालत भी बदल गए। इस लॉटरी का विजेता कोई और नहीं बल्कि मध्य चीन के हेफेई के रहने वाला एक शख्स था।

जीतने वाले शख्स ने कहा- दस सालों से…

शख्स ने कहा कि मैं 10 साल से अधिक समय से लॉटरी टिकट खरीद रहा हूं और कभी भी ड्रॉ 20 युआन (ढाई सौ रुपये) से अधिक खर्च नहीं किया है। मैं कभी भी जैकपॉट जीतने की उम्मीद नहीं करता था। मेरी मानसिकता मेरी खरीदारी के साथ दान का समर्थन करना है, जीतना बस एक बोनस है।”

महज 119 रुपये में खरीदा टिकट और फिर…

चीनी शख्स ने कहा कि जब मैंने पहली बार खेलना शुरू किया तो मुझे अपने मन से चुने गए नंबरों का इस्तेमाल करना पसंद था। फिर एक दिन, मैंने एक लॉटरी विजेता के बारे में एक कहानी पढ़ी जिसने अपने परिवार के सदस्यों के जन्मदिन के संयोजन का इस्तेमाल किया था। मैंने भी यही ट्रिक अपनाकर 119 रुपये का टिकट खरीदा, जो मेरे लिए भाग्यशाली साबित हुआ।

विजेता शख्स ने बताया कि साल 2017 से इसी तरह परिवार के लोगों के जन्मदिन के अंकों का उपयोग करके शख्स लॉटरी टिकट खरीदता था और अब उसे 24 मिलियन युआन (करीब 28 करोड़) का पुरस्कार मिला है। शख्स ने इसमें करीब 11 लाख रुपये दान कर दिए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ