---विज्ञापन---

General Knowledge : बताओ, सिगरेट को हिंदी में क्या कहते हैं? चकरा जाएगा सबका दिमाग

General Knowledge : क्या आप जानते हैं कि सिगरेट को हिंदी में क्या कहते हैं? माउंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला का नाम? आइये ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब जानते हैं।

---विज्ञापन---

General Knowledge : कई लोग सिगरेट पीने के आदी होते हैं। कुछ तो दिन भर कई सिगरेट पी जाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि सिगरेट को हिंदी में क्या कहते हैं? क्या आपको ये पता है कि भारत की पहले महिला कौन थीं, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ाई की थी? आइये ऐसी ही सवालों के जवाब जानते हैं।

सवाल : भारत में पहली महिला राज्यपाल कौन बनी थीं?
जवाब : सरोजनी नायडू, वे 15 अगस्त, 1947 से 2 मार्च, 1949 तक उत्तर प्रदेश की राज्यपाल रहीं।

---विज्ञापन---

सवाल : भारत का पहला महिला विश्वविद्यालय कहां स्थापित हुआ था?
जवाब : मुंबई

सवाल : माउंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला का नाम?
जवाब : संतोष यादव

---विज्ञापन---

सवाल : दिल्ली भारत की राजधानी कब बनी थी?
जवाब : दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने की घोषणा 12 दिसंबर, 1911 को हुई थी।

सवाल : संयुक्त राष्ट्र महासभा में पहली बार हिंदी में भाषण देने वाले नेता का नाम?
जवाब : विदेश मंत्री के रूप में, अटल बिहारी वाजपेयी 1977 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में भाषण देने वाले पहले व्यक्ति बने।

---विज्ञापन---

सवाल : हिंदी भाषा का पहला समाचार पत्र कौन सा था?
जवाब : हिन्दी भाषा का पहला समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ था। यह साप्ताहिक समाचार पत्र 30 मई, 1826 को कलकत्ता से प्रकाशित हुआ था।

सवाल : ‘वेदों की तरफ लौटो’ का नारा किसने दिया था?
जवाब : दयानंद सरस्वती ने ‘वेदों की ओर वापस लौटो’ का नारा दिया।

---विज्ञापन---

सवाल : सिगरेट को हिंदी में क्या कहते हैं?
जवाब : सिगरेट को हिन्दी में ‘धूम्रपान दंडिका’ कहते हैं। हिंदी में नाम कठिन है और अंग्रेजी का आसान है, इसलिए अधिकतर लोग इसे सिगरेट ही कहते हैं।

First published on: Oct 02, 2024 06:50 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola