Chinese Relationship Influencer : जिंदगी में ऐसे कई मौके आते हैं, जब हमें किसी के सलाह की जरूरत होती है। वो भी ऐसे इंसान की सलाह चाहिए होती है, जिस पर हम भरोसा कर सकें। हालांकि अब ऐसे भरोसेमंद लोगों की बहुत कमी है। एक महिला ने इसे ही अपना पेशा बना लिया और अब वह लोगों को सलाह देने के बदले पैसे लेती है। लोगों को सलाह देकर ये महिला साल भर में करीब 163 करोड़ रुपए की कमाई करती है।
क्यू क्यू नाम की लड़की चीन की सबसे विवादित हस्तियों में एक है। वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है जो कथित तौर पर डेटिंग और पैसे के बारे में सलाह देती है। सोशल मीडिया पर वह “क्यूकू बिग वुमन” के नाम से प्रसिद्ध है लेकिन उसका नाम ‘ले चुआनकू’ है। बताया गया कि वह पहले गायिका थी लेकिन बाद में वह रिलेशनशिप इन्फ्लुएंसर बन गई।
अमीर पति की तलाश के बारे में सलाह देती है ले चुआन
पिछले वर्ष अगस्त महीने में सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान वह एक लड़की के सवालों के जवाब देने के बाद खूब चर्चित हो गई थी। ले चुआनकू लोगों को यह भी सलाह देती है कि अमीर पति या प्रेमी की तलाश कैसे करें, उनसे शादी कैसे करें। अपने वीडियो में वो यह भी बताती है कि सभी रिश्ते लाभ लेने और देने के लिए ही हैं। हर चीज से अपना लाभ बढ़ाने और खुद को सशक्त बनाने के बारे में सोचना चाहिए।
चुआनकू अपनी बात को कोड वर्ड में करती है, जैसे विवाहित होने को “किले के अंदर”, धन को “चावल” और गर्भावस्था को “गेंद ले जाने” कहती है। इतना ही नहीं, लाइव-स्ट्रीम के दौरान एक सलाह के लिए 12,945 रुपये चार्ज करती है। इसके साथ ही ‘मूल्यवान रिश्ते’ या महत्वपूर्ण रिश्ते के बारे में सलाह देने के लिए वह 43,179 रुपये फीस लेती है। अगर किसी व्यक्तिगत सलाह लेनी है तो इसके लिए 1,16,927 रुपये लेती है।
यह भी पढ़ें : कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों पर बनाई डांस की रील, कलेक्टर ने लिया बहुत बड़ा एक्शन; कंटेंट क्रिएटर्स पर पड़ेगा सीधा असर
कई बार चुआनकू ऐसे सलाह देती है, जिस पर बवाल खड़ा हो जाता है। कुछ समय पहले ही उसे चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो से प्रतिबंधित कर दिया गया था। सोशल मीडिया के आलावा चुआनकू कई वर्कशॉप और सेमिनार का आयोजन किया, जिसके जरिए उसने लोगों को डेटिंग करने के गुण सिखाए। इतना ही नहीं, AI की मदद से भी उसने अपने इस काम को बढ़ाने की कोशिश की है। अब यह पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
2 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines