Vande Bhart Train Viral Video : वंदे भारत ट्रेन भारत की प्रीमियम ट्रेनों में से एक हैं, जो देश के कई शहरों के बीच चलती है। हालांकि इस ट्रेन पर पत्थरबाजी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब प्रयागराज से गोरखपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।
जानें क्या है वीडियों में?
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वंदे भारत ट्रेन किसी ग्रामीण इलाके में खड़ी है। इसी बीच वहां दो बच्चे पहुंचते हैं, जो पत्थर लेकर ट्रेन की तरफ फेंकते दिखाई दे रहे हैं। ट्रेन में सवार एक यात्री ने इसका वीडियो बना लिया। जिसने बताया कि बच्चों ने एक दो बार नहीं बल्कि कई बार ट्रेन पर पत्थर फेंककर खिड़की को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।
वीडियो को Reddit पर “Deucaleon” नाम यूजर ने शेयर किया है, जिसके बाद से ही यह सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग बच्चों के इस व्यवहार को नासमझी कह रहे हैं तो कुछ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Posts from the indianrailways
community on Reddit
वीडियों पर लोगों के कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आखिर ऐसा काम करके इन बच्चों को क्या मिलता है? एक अन्य ने लिखा कि छोटे बच्चों को पथराव करना कौन सिखा रहा है? एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर अभी से इन बच्चों की मानसिकता इस तरह की है तो आगे क्या करेंगे? एक ने लिखा कि बच्चों को पकड़कर बाल सुधार गृह में डाल देना चाहिए।
यह भी पढ़ें : भांजे की शादी में खुशी से नाचते मामा की लाइव मौत, वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये बच्चे अपने आसपास के वातावरण से प्रभावित हैं। ये गरीबी, शिक्षा की कमी का जीता जागता उदाहरण है। एक अन्य ने तंज कसते हुए लिखा कि ये उनकी गलती नहीं, ये आईपीएल की गलती है। वह बाउंड्री से गेंद फेंकने की प्रैक्टिस कर रहे हैं, ताकि उनके हाथ में मजबूती आ सके।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines