वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकता बच्चा कैमरे में कैद, वीडियो देख भड़क गए लोग

Vande Bhart Train Viral Video : वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ बच्चे वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी कर रहे हैं। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स ने बताया कि बच्चों ने एक बार नहीं बल्कि कई बार पत्थर मारकर खिड़की तोड़ने की कोशिश की

Vande Bharat Viral video

Vande Bhart Train Viral Video :  वंदे भारत ट्रेन भारत की प्रीमियम ट्रेनों में से एक हैं, जो देश के कई शहरों के बीच चलती है। हालांकि इस ट्रेन पर पत्थरबाजी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब प्रयागराज से गोरखपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन

जानें क्या है वीडियों में?

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वंदे भारत ट्रेन किसी ग्रामीण इलाके में खड़ी है। इसी बीच वहां दो बच्चे पहुंचते हैं, जो पत्थर लेकर ट्रेन की तरफ फेंकते दिखाई दे रहे हैं। ट्रेन में सवार एक यात्री ने इसका वीडियो बना लिया। जिसने बताया कि बच्चों ने एक दो बार नहीं बल्कि कई बार ट्रेन पर पत्थर फेंककर खिड़की को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

विज्ञापन

वीडियो को Reddit पर “Deucaleon” नाम यूजर ने शेयर किया है, जिसके बाद से ही यह सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग बच्चों के इस व्यवहार को नासमझी कह रहे हैं तो कुछ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Posts from the indianrailways
community on Reddit

विज्ञापन

वीडियों पर लोगों के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आखिर ऐसा काम करके इन बच्चों को क्या मिलता है? एक अन्य ने लिखा कि छोटे बच्चों को पथराव करना कौन सिखा रहा है? एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर अभी से इन बच्चों की मानसिकता इस तरह की है तो आगे क्या करेंगे? एक ने लिखा कि बच्चों को पकड़कर बाल सुधार गृह में डाल देना चाहिए।

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये बच्चे अपने आसपास के वातावरण से प्रभावित हैं। ये गरीबी, शिक्षा की कमी का जीता जागता उदाहरण है। एक अन्य ने तंज कसते हुए लिखा कि ये उनकी गलती नहीं, ये आईपीएल की गलती है। वह बाउंड्री से गेंद फेंकने की प्रैक्टिस कर रहे हैं, ताकि उनके हाथ में मजबूती आ सके।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ