Rajasthan News : कई बार परिवार के ही कुछ लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम दे देते हैं, जिस पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। ऐसी ही एक घटना राजस्थान के अलवर में हुई है। एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसा कांड कर दिया, जिस पर लोग यकीन नहीं पा रहे हैं। महिला ने पुलिस को भी चकमा देने की कोशिश की लेकिन उसकी एक भी ना चली और पकड़ी गई।
घटना राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी की है। 3 साल के दिव्यांग बच्चे की हत्या के बाद इलाके में सनसनी मच गई थी। बच्चे की मां का कहना था कि अगर बच्चा नहीं मिला तो जहर खाकर आत्महत्या कर लेगी। इसके बाद पुलिस ने जब हत्या की गुत्थी सुलझाई तो सब हैरान रह गए।
पुलिस ने बताया कि एक सुनसान जगह पर नाले में एक लाश मिली थी। जांच में पता चला कि ये एक ऐसे बच्चे की लाश है जो दिव्यांग था। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि एक महिला ने अपने बच्चे के गायब होने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने उस महिला को सूचित किया और पता चला कि ये लाश उसके बेटे की है।
यह भी पढ़ें : रामभद्राचार्य महाराज और निरहुआ के बीच ऐसी क्या बात हुई? वायरल हो गया वीडियो
बेटे की लाश को देखते ही महिला जोर-जोर से रोने लगी और हत्यारों को पकड़ने की गुहार लगाने लगी। हालांकि पुलिस को मां पर ही शक हो गया। पुलिस ने महिला को केंद्र में रखकर जांच शुरू की। पूछताछ के लिए पुलिस ने बच्चे की मां को बुलाया।
यह भी पढ़ें : Youtuber गर्वित और नंदिनी कौन थे? जिनकी सुसाइड से सनसनी, आमिर खान के साथ फोटो वायरल
जब पुलिस ने थोड़ी सख्ती दिखाई तो महिला ने सारी सच्चाई पुलिस के सामने रख दी। महिला का कहना था कि अपने बेटे की हत्या उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है। महिला ने बताया कि उसका पति उसे छोड़ चुका था। बेटा दिव्यांग था और वह सबकुछ बिस्तर पर ही करता था। इससे वह और उसका प्रेमी परेशान हो गए थे और दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
संबंधित खबरें
Pitru Paksha 2026: श्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए धार्मिक मान्यताएं
2 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
5 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines