---विज्ञापन---

रामभद्राचार्य महाराज और निरहुआ के बीच ऐसी क्या बात हुई? वायरल हो गया वीडियो

Dinesh Lal Yadav Viral Video : दिनेश लाल यादव ने अभिनेत्री आम्रपाली के साथ मिलकर रामभद्राचार्य महाराज से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों के बीच ऐसी बातें हुईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

---विज्ञापन---

Dinesh Lal Yadav Viral Video : दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को बीजेपी ने आजमगढ़ से मैदान में उतारा है। दिनेश लाल यादव सपा के प्रत्याशी और अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव को हराकर सांसद बने थे। अब 2024 लोकसभा चुनाव में भी दोनों के बीच टक्कर होने वाली है। इसी बीच अब दिनेश लाल यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रामभद्राचार्य महाराज से मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं।

रामभद्राचार्य महाराज और दिनेश लाल यादव का वीडियो वायरल

रामभद्राचार्य महाराज और दिनेश लाल यादव के साथ अभिनेत्री आम्रपाली भी मौजूद थीं। रामभद्राचार्य ने दिनेश लाल यादव से कहा कि ये तो बड़ा बदमाश है। इसके बाद रामभद्राचार्य ने आम्रपाली की तरफ इशारा करते हुए पूछा कि क्या ये तुम्हारी बहन है?

---विज्ञापन---

दिनेश लाल यादव ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि अब वह अर्धांगिनी बन गई हैं। अब कहां बहन रहीं गुरु जी। इस पर राम भद्राचार्य ने कहा कि काहे ऐसा किए तुम, गड़बड़ हो गया क्या? दिनेश लाल यादव ने आम्रपाली से कहा कि क्यों झूठ बोल रही हो, बताओ गुरु जी को।


सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। सिंगर नेहा सिंह राठौर ने वीडियो शेयर कर लिखा है कि आप गुरु-शिष्य संवाद सुनिए और समझिए कि धर्म की पताका कैसे हाथों में है। मैं खुद कुछ कहूंगी तो आपकी भावनाएं आहत हो जाएंगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘सारा मूड खराब कर दिया’, जब पहली बार ऊंट ने चखा नींबू का स्वाद, रिएक्शन हो रहा वायरल

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अपने चेहरे से गंदगी का चश्मा हटाइए, फिर बताइये कि इसमें क्या गलत है? इनको दिखाई नहीं देता, इसलिए पहले इनको लगा कि उनकी बहन आई है। फिर उन्होंने कहा, नहीं गड़बड़ हो गई, यह तो आपकी पत्नी है। इसमें पता नहीं आपको क्या गलत दिखाई दिया। एक अन्य ने लिखा कि इसमें मुझे तो कुछ गलत नजर नहीं आ रहा है लेकिन अब जिसकी सोच में ही दिक्कत है तो हम क्या कर सकते हैं।

First published on: Apr 15, 2024 05:01 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola