MLA Rikesh Sen Office Couple Viral Video : छत्तीसगढ़ के वैशाली नगर विधानसभा से विधायक रिकेश सेन का कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में विधायक पार्क में घूमकर कपल को फटकार लगाते दिखाई दिए थे। अब बीजेपी विधायक के कार्यालय में रोमांस करते कपल का वीडियो वायरल हो रहा है।
बीजेपी विधायक रिकेश सेन के ऑफिस का वीडियो वायरल
एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि वीडियो वैशाली नगर बीजेपी विधायक रिकेश सेन के कैम्प कार्यालय का है। रिकेश सेन का कार्यालय वन जलेबी चौक पर स्थित है। इस कार्यालय में पहुंचे एक कपल ने अश्लील हरकतें की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में कपल बीजेपी विधायक के कार्यालय में आपत्तिजनक हरकतें करता दिखाई दे रहा है। वीडियो देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस कपल को शायद किसी का डर ही नहीं है। किसी ने कपल का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में विधायक रिकेश सेन का पोस्टर भी दिखाई दे रहा है।
कहा जा रहा है कि विधायक रिकेश सेन जिले से बाहर हैं, इस वजह से वायरल वीडियो पर उनका कोई पक्ष सामने नहीं आया है। इससे पहले रिकेश सेन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह पार्क में बैठे कपल को धमकाते और भगाते दिखाई दिए थे। उनका कहना था कि पार्क में बड़े-बुजुर्ग और बच्चे आते हैं, और आसपास के लोग अश्लील हरकतों की शिकायत करते हैं।
यह भी पढ़ें : टॉयलेट से निकला सांप और बैठी रही लड़की, खूब वायरल हो रहा वीडियो
कपल ने की थी Oyo बंद कराने की शिकायत
पार्क में कपल को फटकार लगाने पहुंचे विधायक रिकेश सेन से एक कपल ने यहां तक कह दिया था कि आपने सारे Oyo बंद करवा दिए हैं तो हम कहां जाएं। रिकेश सेन ने कहा था कि अभी तो हम सिर्फ फटकार रहे हैं, आने वाले दिनों में कार्रवाई भी की जाएगी और मां-बाप को भी बुलाया जाएगा।
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
3 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
23 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines