Chef Peter Lammer Standing Ovation: कब किसके साथ क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन हम कैसे अपने अच्छे और बुरे समय का सामना करते हैं, ये महत्व रखता है। अगर कोई व्यक्ति कुछ करने की ठान लेता है तो वो हर तरह की परिस्थिति में कामयाबी हासिल कर सकता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि हर बार किस्मत को ही कसूरवार ठहरा जाए, बल्कि किस्मत को बुरा-भला बोलने से बेहतर है कि उसे हराकर कामयाबी हासिल कर ली जाए। ऐसा ही कुछ हमें एक शेफ ने सिखाया और अपनी किस्मत को कैसे हराया जा सकता है, इसका एक उदाहरण भी दिया।
आज हम आपको एक ऐसे शेफ के बारे में बताने जा रहे हैं जो गंभीर दुर्घटना के शिकार हुए और चलने-फिरने तक के मोहताज हो गए थे, लेकिन अपने जुनून के आगे उन्होंने अपनी किस्मत को हरा दिया और ऐसा कुछ करके दिखाया जिसके बारे में शायद कोई सामान्य व्यक्ति भी न सोच पाता।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
खाना पकाने के जुनून में किया गजब का आविष्कार
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शेफ खाना बनाते हुए बड़े ही अलग अंदाज से नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर एक वीडियो साझा की गई है जिसमें शेफ लैमर का गजब का आविष्कार देखने को मिल रहा है। ‘स्टैंडिंग ओवेशन’ आविष्कार के सहारे वो इधर से उधर करते नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, वो अच्छी तरह से खाना भी पका रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Alarm Lock से होगी चोरों की छुट्टी! ताला तोड़ने की कोशिश करते ही बज जाएगा सायरन
दुर्घटना के बाद खड़ा होना क्या चलना भी मुश्किल
बताया जा रहा है कि शेफ लैमर को एक गंभीर दुर्घटना का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उनका शरीर 80% तक सही से काम नहीं कर पा रहा था और वो चल-फिरने के लायक भी नहीं थे, लेकिन फिर उन्होंने इसके लिए समाधान निकालते हुए ‘स्टैंडिंग ओवेशन’ में सी-बार सीट लिफ्टिंग यूनिट तैयार किया।
ये भी पढ़ें- Viral Video: क्या देखा है आपने लड़खड़ाता नशेड़ी कुत्ता? वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
सी-बार सीट लिफ्टिंग यूनिट वाले रेल सिस्टम के जरिए वो आसानी से इधर से उधर कर पा रहे थे। इसे सिस्टम को इस तरह से तैयार किया गया कि उनके हाथ काम करने के लिए फ्री रहे और स्टैंडिंग ओवेशन डिवाइस में वो आसानी से बैठे हुए और उसी के सहारे चलते-फिरते रहते हैं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines