नई दिल्ली: जलेबी भारत का एक पारंपरिक स्वीट है जिसको लोग दूध के साथ खूब चाब से खाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप 15 अगस्त की छुट्टी को खास तरह से एंजॉय करना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए केसर जलेबी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। जलेबी एक बहुत ही स्वादिष्ट डेजर्ट है जिसको बड़े और बच्चे दोनों ही खूब पसंद करते हैं। साथ ही इसको बनाने में भी आपको बहुत कम मेहनत करनी पड़ती है, तो चलिए जानते हैं केसर जलेबी बनाने की रेसिपी-
केसर जलेबी बनाने की सामग्री-
-आधा किलो मैदा
-100 ग्राम बेसन
-150 ग्राम दही
-3/4 किलो चीनी
-1/4 टी स्पून केसर धागे
-2 टेबलस्पून पिस्ता कतरन
-जलेबी तलने के लिए घी
केसर जलेबी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में मैदा और बेसन डालें और अच्छे से मिला लें।
फिर आप इसमें दही, मैदा और बेसन डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप इसमें थोड़ा सा पानी डालते हुए जलेबी का गाढ़ा बैटर बना लें।
फिर आप इस बैटर को किसी गर्म जगह पर खमीर उठने के लिए 8-10 घंटे तक ढककर रख दें।
इसके एक छोटी सी कटोरी में केसर डालें और दो-तीन चम्मच पानी डालकर घोल बना लें।
फिर आप चाशनी के लिए एक बर्तन में पानी और चीनी डालकर मीडियम आंच पर गैस पर गर्म करें।
इसके बाद आप इसमें केसर वाला पानी भी डालकर मिलाएं।
फिर आप इस बिना तार की चाशनी बनने के बाद गैस बंद कर दें।
इसके बाद आप खमीर उठे जलेबी के घोल को एक बार और फेंट लें।
फिर आप इसे जलेबी बनाने वाले कपड़े में या जलेबी मेकर में भर लें।
इसके बाद एक कढ़ाई में घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करे।
फिर आप गर्म तेल में बैटर को गोल-गोल करते हुए जलेबी बनाते जाएं।
इसके बाद आप जलेबी को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक 8-10 मिनट डीप फ्राई कर लें।
फिर आप इस जलेबी को छेददार करछी की मदद से चाशनी में डालें और थोड़ी देर दबाकर रखें।
इसके बाद आप चाशनी में डूबी जलेबी को एक जालीदार छलनी की मदद से एक बड़ी ट्रे या थाली में निकाल लें।
अब आपकी स्वाद से भरी रसीली केसर जलेबी बनकर तैयार हो गई है।
फिर आप इसको केसर और कटे पिस्ता से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines