Car Dragged A Dog On Highway Video Viral: सड़क पर सभी हमेशा की तरह गाड़ियां चल रही थीं, लेकिन सभी सड़क पर कुछ ऐसा दिखा, जिसने सभी को हौरान कर दिया। दरअसल, सड़क पर लोगों के क्रूरता का वह दृश्य दिखा, जिसे देखने के बाद किसी का भी दिल पसीज जाएगा। यह किसी फिल्म की स्टोरी नहीं है बल्कि एक वीडियो है, जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक गाड़ी के पीछे रस्सी से एक मरा हुआ कुत्ता बंधा है, जिसे गाड़ी सड़क पर घसीटते हुए ले जाती दिख रही है।
क्रूरता की हदें पार
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ग्रे कलर की गाड़ी के पीछे मरा हुआ कुत्ता बंधा हुआ है, जिसे हाइवे पर गाड़ी घसीटते ले जाती दिखाई दे रही हैं। गाड़ी से बंधे कुत्ते के कमर पर लोहे की रॉड जैसा कुछ गड़ा हुआ दिख रहा है। कुल मिलाकर वीडियो में जो दिख रहा है वह बहुत ही निर्मम है। कुत्ते के शव के साथ हो रही बर्बरता को देखते हुए मौके एक दूसरी गाड़ी चालक ने इसका वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें: पति ने पैर नहीं दबाए तो गुस्से में तमतमाई पत्नी ने लगा ली फांसी
रारत या साजिश
पोस्ट के अनुसार यह वीडियो गुजरात के अहमदाबाद के बावला हाईवे का है। हालांकि अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि गाड़ी चालक जानबूझ कर मरे हुए कुत्तों को गाड़ी के पीछे बांधकर घसीट रहा था, या फिर कोई और उसके साथ शरारत कर रहा था। जिसके बारे में गाड़ी चालक पूरी तरह से अंजान है। फिलहाल इस मामले पर बाकी के अपडेट आना अभी बाकी है। हालांकि न्यूज24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines