कौन हैं ये लोग... कहां से आते हैं! इंश्योरेंस के लिए भालू बन गए 4 दोस्त, कंपनी ने ऐसे पकड़ी चालाकी

Viral News: कैलिफोर्निया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर 4 बीमा कंपनी को चूना लगाने के लिए एक बहुत ही अजीब प्लान बनाया। हालांकि कंपनी ने उनके इस प्लान की सच्चाई का पता लगाते हुए उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

fraud 4 friends wear bear costume

Viral News: पैसों के लिए लोग कुछ करने को तैयार हो जाते हैं, फिर उसके लिए उनको खुद का नुकसान ही क्यों न करना पड़े। ऐसा ही एक मामला कैलिफोर्निया से सामने आया है जहां पर कुछ दोस्तों ने मिलकर बीमा कंपनी से पैसे निकलवाने का एक प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने रोल्स रॉयस घोस्ट कार में भालू बनकर नुकसान किया। ये सब इसलिए किया ताकि उनको कार के बीमा के पैसे मिल सकें।

विज्ञापन

भालू बनकर कार में तोड़फोड़

लॉस एंजिल्स में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन पर बीमा धोखाधड़ी और साजिश का इल्जाम लगाया गया। उन्होंने झूठा दावा किया था कि उनकी गाड़ियों को एक भालू ने नुकसान पहुंचाया था। बीमा जांचकर्ताओं ने इसकी जांच शुरू की तो पता चला कि कार में नुकसान करने वाला भालू नहीं बल्कि भालू की खाल की तरह कपड़े पहले एक इंसान था। भालू बने शख्स की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। कंपनी का कहना है कि इन लोगों में से एक ने भालू की पोशाक पहनी और लग्जरी कारों को नुकसान पहुंचाया जिससे उन्हें बीमा की रकम मिल सके।

विज्ञापन

कार की खिड़की से घुसा भालू

कार पर भालू के हमले की बात कंपनी के सामने कार के मालिक ने रखी, जिसपर कंपनी को भरोसा नहीं हुआ। इसके बाद कंपनी को सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया, जिससे ये साबित हो सके कि नुकसान भालू की वजह से ही हुआ था। सीसीटीवी में भालू को कार की खिड़की से अंदर जाते देखा गया। वीडियो में भालू चमकदार और ज्यादा चिकना दिखाई दे रहा था, जैसे कि वह हेलोवीन पोशाक हो। इससे कंपनी का शक गहरा हो गया।

विज्ञापन


इसके बाद कैलिफोर्निया वन्यजीव विभाग में ये वीडियो ले जाया गया। जहां पर उन्होंने बताया कि यह भालू की वेशभूषा में कोई इंसान था। इसके बाद वीडियो की आगे की जांच की गई , जिसमें सामने आया कि कार में नुकसान करने वाला एक इंसान ही था। भालू की पोशाक उन चारों में से एक के घर में मिली थी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ