पत्नी से पीड़ित पति ने दो बच्चों संग किया सुसाइड, बातें सुन फट जाएगा कलेजा

BulandShahr News : पत्नी से पीड़ित एक शख्स ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली है। शख्स ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर पत्नी पर कई संगीन आरोप लगाए।

BulandShahar (1)
विज्ञापन

BulandShahr News : शाहनवाज चौधरी : बुलंदशहर में पत्नी से पीड़ित एक शख्स ने अपने दो बच्चों संग जान दे दी है। मरने से पहले पति ने अपनी पत्नी पर कई संगीन आरोप लगाये हैं। शख्स इस कदर परेशान था कि वह मरने से पहले वीडियो बनाया, जिसमें अपनी बातें कहते वक्त फूट-फूट कर रो रहा था। सुसाइड से पहले रिकार्ड की गई वीडियो बेहद मार्मिक है।वीडियो में आंखों में आंसू लिए शख्स अपने दो मासूम बच्चों को दिखाते हुए बेबसी बयान करता है और पत्नी को कड़ी से कड़ी सजा की मांग करता है।

बुलंदशहर देहात जटापुर का रहने वाला पुनीत नाम का शख्स दिवाली से एक दिन पहले अपने दो बच्चों संग पत्नी को लेने मायके पहुंचा था लेकिन पत्नी ने आने से इनकार कर दिया। शख्स रोते हुए बता रहा है कि जब वह पत्नी को लेकर लेने पहुंचा तो उसने आने से इनकार किया और बच्चों को भी मुझे ही सौंप दी। पत्नी के आने से इनकार करने के बाद पुनीत इस कदर टूट गया कि अपने बच्चों के साथ जान देने की योजना बना ली लेकिन इससे पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया।

Advertisment

पत्नी पर लगाया गंभीर आरोप 

वीडियो में पुनीत ने कहा कि सात महीने से पत्नी मायके में है और दोनों छोटे बच्चे को भी मुझे ही सौंप दी है। मेरी मां पहले से ही बिन मां के बच्चे पाल रही है, वो इन्हें कैसे संभालेगी इसलिए वह बच्चों को घर पर भी नहीं दे सकता। वीडियो में शख्स ने कहा कि पत्नी खुद को नुकसान पहुंचाकर मुझे फंसाने की धमकी देती है और साफ कहती है कि मुझे बच्चों से भी मतलब नहीं है।

सुसाइड से पहले पुनीत ने बनाया वीडियो

‘पत्नी को फांसी दे देना’ 

पति पुनीत का कहना है कि उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की लेकिन वह राजी नहीं हुई। अब वह बच्चों की देखभाल भी ठीक नहीं कर पा रहा है इसलिए दोनों बच्चों के साथ सुसाइड करने जा रहा है। मरने से पति ने मांग की कि उसकी पत्नी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, हो सके तो फांसी दे दी जाए।

विज्ञापन

पुनीत ने कार में बैठे-बैठे वीडियो रिकॉर्ड किया था और कार में ही बच्चों के साथ जहर खा लिया। जानकारी मिलते ही तीनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक दो की मौत हो चुकी थी। अनूपशहर कोतवाल मनीष त्यागी ने बताया कि पिता पुत्र की मौत हो चुकी है, बड़े बेटे का इलाज किया जा रहा है। अब तक इस मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ