हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

स्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान

स्पीति वैली की मुश्किल पहाड़ी सड़कों पर दो ब्रिटिश पर्यटक बजाज ऑटो से सफर करते दिखे. ताबो से काजा के बीच का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

विज्ञापन
स्पीति की मुश्किल सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट (Photo-AI Generated)

हिमाचल प्रदेश की स्पीति वैली अपनी खूबसूरत वादियों के साथ-साथ मुश्किल पहाड़ी सड़कों के लिए भी जानी जाती है. यहां का सफर आसान नहीं होता. ऐसे में जब दो ब्रिटिश पर्यटक इन सड़कों पर ऑटो रिक्शा चलाते नजर आए, तो वहां मौजूद एक भारतीय ट्रैवलर भी हैरान रह गया. दोनों पर्यटक बजाज ऑटो से भारत घूम रहे हैं. उनका सफर हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों से होते हुए आगे राजस्थान के जैसलमेर तक जाने का है. स्पीति की कठिन सड़कों पर ऑटो से सफर करते उनका वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.

ताबो से काजा जाते समय दिखे दोनों पर्यटक

भारतीय सोलो ट्रैवलर विशाल की नजर इन दोनों पर्यटकों पर तब पड़ी, जब वह स्पीति वैली में ताबो से काजा की ओर जा रहे थे. उन्होंने दोनों को पहाड़ी रास्ते पर ऑटो चलाते देखा और इस पल का वीडियो बना लिया. वीडियो में विशाल ने हैरानी जताई कि जिस रास्ते पर बड़े वाहन चलाना भी चुनौतीपूर्ण होता है, वहां दोनों विदेशी पर्यटक तीन पहियों वाले ऑटो से सफर कर रहे हैं.

सफर को बनाया एडवेंचर

विशाल ने अपने वीडियो में कहा कि जो लोग सच में घूमने के शौकीन होते हैं, वे किसी भी चीज को रोमांचक सफर में बदल सकते हैं. ब्रिटिश पर्यटकों का यह सफर भी इसी अंदाज में नजर आ रहा है. स्पीति की ऊंची पहाड़ी सड़कें, मुश्किल मोड़ और बदलता मौसम इस सफर को और चुनौतीपूर्ण बनाते हैं. यही वजह है कि ऑटो से स्पीति घूमते इन पर्यटकों का वीडियो लोगों के लिए खासा दिलचस्प बन गया.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola