जयमाला के बाद दुल्हन ने उड़ाए बारात के होश, कुछ ऐसा बोली-आधे लोग 'बेहोश'

Kanpur News : कानपुर में शादी के दौरान जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। फेरे से पहले दुल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। बाद में जो सच्चाई सामने आई, बवाल मच गया।

Kanpur news (2)
विज्ञापन

Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शादी के दौरान जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। जयमाल की रश्में पूरी होने के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। पहले तो दुल्हन ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया और फिर बाद शादी से ही इनकार कर दिया। इसके पीछे की जो वजह सामने आई है, उससे जीजा और साली के बीच का अजीब रिश्ता सबके सामने आ गया।

वरमाला होने के बाद दुल्हन ने बीमार होने की बात कही। इधर शादी में काफी देरी हो रही थी और इस देरी की वजह से दूल्हे पक्ष के लोग परेशान थे। जब बरातियों ने शादी में देरी का कारण पूछा तो उन्हें बताया गया कि दुल्हन की तबीयत खराब है लेकिन बाद में सच्चाई सामने आई कि दुल्हन शादी ही नहीं करना चाहती। इसके लिए वह तरह-तरह के बहाने बना रही है।

Advertisment

भोगनीपुर तहसील के ढिचकी गांव की बेटी की शादी सिकंदरा तहसील के कोरवा गांव के लड़के से तय हुई थी। दूल्हे के पिता ने बताया कि 7 फरवरी को तिलक समारोह हुआ, वधू पक्ष ने 9 लाख रुपये नकद और एक सोने की चेन उपहार में दी। रातभर की रस्मों के बाद सुबह फेरे की बारी आईतो दुल्हन की तबीयत खराब होने की बात बताकर शादी रोक दी गई।

पहले तो लोगों को लगा कि कुछ देर में सब ठीक हो जाएगा और फिर शादी सम्पन्न हो जाएगी लेकिन कुछ ही देर बाद लड़की के घरवालों ने साफ कर दिया कि ये शादी अब रद्द हो रही है। दरअसल लड़की ने ही शादी से इनकार कर दिया था। लड़की को समझाने की हर संभव कोशिश हुई लेकिन वह किसी की मानने को तैयार ही नहीं थी।

विज्ञापन

दरअसल दुल्हन पहले से ही शादीशुदा थी। उसने बताया कि वह अपने जीजा से कोर्ट मैरिज कर चुकी है। ये बात सुनते ही लोग हैरान रह गए। पुलिस ने बताया कि शादी समारोह में विवाद होने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को शांत करवाया गया लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ