Bride Instagram Funny Viral Video: सोशल मीडिया जब भी हम चलातें हैं तो यहां पर हमें कई फनी और मजेदार वीडियो देखने को मिलते हैं। जिसे देखकर हम हंसी के ठहाके लगाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। इसी बीच इंस्टग्राम पर एक वीडियो बड़ी तेजी वायरल हो रहा है। जिसमें कई सारी लड़कियां दुल्हन के कपड़ों में बैठी होती है। इसी बीच सभी आपस में अपने होने वाले दूल्हे के बारे में बताती हैं, जब उनमें से एक लड़की अपने दुल्हे का नाम सचिन बताती है तो सभी को अपनी हंसी पर काबू करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, जिसके दूल्हे का नाम सचिन होता है वो तो हंसी के मारे जमीन पर लोटपोट होकर गिर जाती है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है।
सचिन नाम सुनकर सभी दुल्हन लगाने लगीं हंसी के ठहाके
बता दें कि पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के पति का नाम सचिन है। जिसे लेकर कई मीम बनाए गए थे, जो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुए थे। इसमें से एक ‘लप्पू सा सचिन’ मीम बहुत फेमस हुआ था। इसी बीच लप्पू सा सचिन मीम को लेकर दुल्हनों का यह वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि यहां पर कई सारी दुल्हन अपने-अपने दूल्हे के बारे में बताती हैं। इसी बीच जब एक लड़की कहती है, क्या नाम है आपके दूल्हे का? इस पर वह बताती है कि उसका नाम सचिन है। सचिन नाम सुनकर एक दुल्हन कहती है कि क्या है सचिन में, लप्पू सा सचिन है। इसके बाद सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। हालांकि, जिसके दूल्हे का नाम सचिन होता है, वह तो हंस-हंस कर जमीन पर ही लोटपोट हो जाती है।
ये भी पढ़ें: SAvsAUS मैच में मिस्ट्री बॉय के एक एक्शन ने ताजा की सौरव गांगुली की 20 साल पुरानी याद
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
सोशल मीडिया पर इस मजेदार वीडियो को नेटिजन्स बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने हंसी के इमॉजी के साथ लिखा कि आज कल इंडिया में सचिन नाम के लोग बहुत कम दिख रहे हैं, सुनने में आया है कि वो अब मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहे। दूसरी शख्स ने कहा कि सचिन नाम के लोगों को आधार कार्ड में भी अपना नाम बदलवाना पड़ेगा। इसके साथ ही सचिन नाम के यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि मैं तो टूट गया। आपकों बता दें कि इस वीडियो को अबतक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और छह लाख लोगों ने लाइक किया है।
संबंधित खबरें
Ketu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
5 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines