Attack On Groom During Wedding Function: सोशल मीडिया पर अक्सर दूल्हा-दुल्हन के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी दुल्हन के दोस्त अजीबोगरीब हरकत करने लगते हैं तो कभी दुल्हन की सहेलियों का आग लगाने वाला डांस चर्चा का विषय बन जाता है। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया जहां दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी वाले दिन स्टेज पर बैठे थे और तुरंत कुछ ऐसा हो जाता है जिसका किसी को अंदाजा नहीं था।
वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी युवक स्टेज पर जाकर पहले फोटो खिंचवाता है और फिर दुल्हन को गिफ्ट देता है। गिफ्ट देने के बाद वह दूल्हे पर हमला कर देता है। गनीमत तो यह रही कि दूल्हे के सिर पर पगड़ी बंधी होने की वजह से उसे गंभीर चोटें नहीं आईं। हालांकि, चाकू से हमला होने की वजह से उसके सिर पर मामूली चोटें जरूर आईं।
रात कितने बजे की है घटना?
आपको बता दें कि यह वीडियो राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव की है जहां शादी समारोह के बीच कोहराम मच गया। जश्न के बीच एक युवक ने दुल्हन से बदला लेने की नीयत से काफी बड़ा कदम उठा लिया। दुल्हन एक सरकारी स्कूल में टीचर है और आरोपी भी दो साल पहले उसके साथ स्कूल में काम कर चुका है। जब स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन सबका आशीर्वाद लेने के लिए बैठे हुए थे तब युवक ने पहले दुल्हन को गिफ्ट दिया और बाद में चाकू से हमला कर दिया। यह घटना रात के करीब 9 बजे हुई और जब तक पुलिस वहां पहुंचती तब तक युवक वहां से भाग चुका था।
दुल्हन के भाई ने दर्ज करवाई एफआईआर
दुल्हन के भाई ने पुलिस में FIR दर्ज कराई कि उसकी बहन की शादी का फंक्शन चल रहा था। आशीर्वाद समारोह के दौरान उसकी बहन और जीजा स्टेज पर बैठे थे उस समय यह घटना हुई। पता चला कि उसकी बहन और आरोपी लगभग 2 साल पहले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडपिया में एक साथ काम करते थे। दोनों के बीच झगड़ों की वजह से आरोपी युवक परेशान था।
यह भी पढ़ें: पहले अंदाज था शर्मीला फिर कैरेक्टर दिखा ढीला, हुस्न-डांस का ऐसा मेल, सपना चौधरी भी फेल
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines