Bride Emotional Video Viral: हर लड़की चाहती है कि उसकी शादी बड़ी धूमधाम से हो और वह अपने खास दिन पर सबसे सुंदर दिखे। आजकल शादी वाले दिन दुल्हन से लेकर उसके रिश्तेदार भी ब्यूटी पार्लर में तैयार होने जाते हैं। इस बीच एक दुल्हन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें उसके चेहरे और आसपास कई सारे दाने हो रखे हैं।
वीडियो में क्या है?
वीडियो में एक दुल्हन है जिसने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है और उसके खुशी के आंसू रुक ही नहीं रहे। लड़की अपने चेहरे पर दाग-धब्बों की वजह से अतीत में रिजेक्शन का सामना करने के बावजूद सच्चा प्यार पाने के बारे में अपनी खुशी शेयर करती है। दुल्हन एक डॉक्टर से शादी कर रही है जिसने उसे वैसे ही अपनाया है जैसी वह है। यह इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर किया वीडियो
यह वीडियो मेकअप आर्टिस्ट अनुप्रीत बख्शी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। वीडियो पोस्ट होते ही खूब वायरल हो गई और इसे 1,497,596 लाइक्स मिल चुके हैं। कई सारे लोग दुल्हन और डॉक्टर के रिश्ते की सराहना करते हुए वीडियो पर चर्चा कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।
वीडियो के पीछे छिपा अहम मुद्दा
इस वीडियो ने काफी बड़ा मुद्दा छेड़ दिया है। हम ऐसे समाज में रहते हैं जहां लड़कियों को उनके रंग-रूप और सुंदरता के आधार पर सराहा जाता है। जैसे-जैसे यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वैसे लोगों के अंदर इस मुद्दे को लेकर जागरूकता बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: यूपी के बुलंदशहर में बम की तरह फटी मारुति वैन, देखें Video
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
21 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines