Bizarre News : एक कपल अपनी शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। मेहमानों की लिस्ट बनाई जा रही थी और शादी में शामिल होने के लिए उन्हें निमंत्रण भेजा जा रहा था। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन एक मेहमान की हरकत से कपल बुरी तरह भड़क गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर उसने भड़ास निकाली है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर दुल्हन ने एक पोस्ट लिखकर बताया कि शादी को अभी दो महीने बचे हुए हैं। हम अपने मेहमानों की लिस्ट बनाकर उन्हें शादी के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। कई मेहमानों ने शादी में आने के लिए हामी भी भर दी है लेकिन एक मेहमान से इस पर कोई जवाब नहीं दिया। कुछ दिन बार मेहमान ने कहा कि पत्नी प्रेग्नेंट हैं तो आने में परेशानी होगी।
दुल्हन ने आगे बताया कि हमने उनकी परेशानी समझी और कह दिया कि पत्नी को साथ में लेकर मत आओ लेकिन आप तो मेरे पति के अच्छे दोस्त हो, आपको आना चाहिए। उसने इसके लिए हामी भर ली। हालांकि कुछ ही दिन बाद उसने मुझे ही एक इनविटेशन भेज दिया, जिसे देखकर हमारा दिमाग खराब हो गया।
यह भी पढ़ें : अमेरिका में 90 फीट ऊंची हनुमान मूर्ति का क्यों हुआ विरोध? लोगों ने काटा बवाल
दुल्हन ने लिखा कि दोनों ने मेरी शादी के दिन ही बेबी शॉवर पार्टी रख दी और मुझे ही इनविटेशन भेजने लगे। यह देखकर मेरा दिमाग खराब हो गया। कुछ समझ ही नहीं आया कि जो इंसान मेरी शादी में आने के लिए हामी भर चुका हो, वो मेरी शादी के दिन बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन कैसे कर सकता है? हम दोनों को कुछ समझ ही नहीं आ रहा है कि क्या करना चाहिए।
यह भी पढ़ें : टॉयलेट सीट लेकर बस में चढ़ी महिला का वीडियो वायरल, हरकत देखकर भाग खड़े हुए लोग
शादी के लिए तैयार जोड़े का कहना है कि क्या ये मेहमान अपनी बेबी शॉवर पार्टी का दिन आगे पीछे नहीं रख सकता था। वहीं सोशल मीडिया पर भी तमाम लोगों का कहना है कि हो सकता है कि वह आपकी शादी में ना आना चाहता हो, या आपके साथ कोई मतभेद चल रहा हो।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
20 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
23 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines