Brazilian Influencer Kine Chan Reached Airport in Bikini: हाल ही में ब्राजील की एक घटना बेहद चर्चा में है। यहां एक महिला को एयरपोर्ट आथोरिटी ने इसलिए लौटा दिया कि उसकी ड्रेस सेंस अच्छी नहीं थी। वह बिकनी में एयरपोर्ट पहुंच गई थी। यह जानकारी सार्वजनिक होने के बाद महिला को खासी फजीहत का सामना करना पड़ा। हालांकि घटना थोड़ी पुरानी है, लेकिन सोशल मीडिया पर रिएक्शंस के चलते हाल में एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला खूब निंदा की है। इसके बाद सफाई देते हुए उसने कहा कि उसकी मंशा गलत नहीं थी। उसने ऐसा करने की वजह को लेकर कहा है कि उसे फ्लाइट छूट जाने का डर था और इसी भागम-भाग में वह बिकनी में एयरपोर्ट पहुंच गई।
पता चला है कि चर्चा में चल रही 21 वर्ष की काइन चान नामक यह महिला एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है, जिसके इंस्टाग्राम पर 670,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। दरअसल, अगस्त महीने में इस महिला को दक्षिणी ब्राजील के नेवेगैंटेस हवाई अड्डे से बैरंग लौटना पड़ा था। वायरल हो रही तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि डिपार्चर गेट पर एयरलाइन के अधिकारियों के साथ बात कर रही है। हवाई अड्डे पर पहुंची यह महिला बिकनी और चमकदार नीली विग के अलावा कुछ भी नहीं पहने हुए है। इसी की वजह से उसे विमान में चढ़ने से रोक दिया गया और आखिरकार घर वापस भेज दिया गया।
इंस्टाग्राम पर लिखा-एक अच्छा कारण था मेरे पास
काइन चान ने इस मसले पर रिएक्शन दिया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की तस्वीरों में काइन चान एयरपोर्ट के डिपार्चर लाउंज में टहलते हुए नजर आई। इन तस्वीरों के कैप्शन में काइन चान ने लिखा है, ‘बिकनी पहनने के कारण मुझे फ्लाइट में जाने से रोक दिया गया। मुझे अश्लील कहा गया, लेकिन मेरे पास एक अच्छा कारण था। उसने लोकप्रिय एनीमे सीरिज ‘साइबरपंक: ऐजरनर्स” के रेबेका नामक कैरेक्टर के लिए ये कपड़े पहने थे। उस वक्त कॉसप्ले कन्वेंशन के रास्ते में थी’।
यह भी पढ़ें: ‘सेक्स वर्क कूल प्रोफेशन है…’, कॉमेडियन विदुषी स्वरूप के बयान पर विवाद, कुमार विश्वास ने घेरा
<
>
काइन चान ने आगे लिखा है, ‘मुझे हो जाने का पहले से अंदाजा था। ऐसे में वक्त बचाने के लिए मैंने ऐसे कपड़े पहने, ताकि मैं सीधे अपने गंतव्य तक जा सकूं। मैंने बताने की बहुत कोशिश की कि फ्लाइट के मैंने एक तंग स्विमवीयर पहनने का विकल्प क्यों चुना, लेकिन बावजूद इसके मुझे घर जाकर अपने कपड़े बदलने के लिए कहा गया क्योंकि मैंने जो पहना था, वह उचित नहीं था’।
सोशल मीडिया पर आ रहे तरह-तरह के रिएक्शन
काइन चान की इस पोस्ट पर बहुत से लोगों ने कमेंट बॉक्स में अपने मन की बात लिख छोड़ी है। कुछ उसकी सराहना कर रहे हैं तो कुछ उसे एयरपोर्ट से लौटा दिए जाने की बात से सहमत भी दिखे।
यह भी पढ़ें: दिल छू जाएगी स्विगी डिलीवरी एजेंट की कहानी, सोशल मीडिया यूजर्स बता रहे ‘हीरो’
एक यूजर ने लिखा है, ‘मुझे खुशी है कि इसे ब्लॉक कर दिया गया। आप दूसरे लोगों की भावनाओं का सम्मान नहीं करते…यह अधोवस्त्र पहनने की जगह नहीं है’। एक अन्य ने सहमति जताते हुए लिखा है, ‘मैं तुमसे प्यार करता हूं, लेकिन भगवान के लिए… तुम इसके ऊपर स्ट्रैपलैस ड्रेस या यहां तक कि बटन डाउन ब्लाउज जैसा कुछ आसान पहन सकती थी’। हालांकि कई लोगों ने यह भी लिखा है कि बिकनी स्टंट सिर्फ ध्यान आकर्षित करने के अलावा और कुछ भी नहीं था। हम जानते हैं कि यह मीडिया में आने और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्रचारित करने की एक रणनीति थी, बेहद अश्लील और अन्य लोगों के प्रति अपमानजनक होने के बावजूद एक अच्छी रणनीति। एयरपोर्ट टीम को इसे रोकने के लिए बहुत-बहुत बधाई।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
18 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
20 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
21 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
22 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines