Girl Viral Video : कर्नाटक के मंगलुरु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्ची की बहादुरी दिखाई दे रही है। बच्ची ने अपनी मां को बचाने के लिए ऑटोरिक्शा तक उठा लिया। एक दुर्घटना के बाद ये ऑटो रिक्शा पलट गया था। घटना का वीडियो बेहद हैरान करने वाला और डरावना है लेकिन बच्ची की वजह से लोग इस वीडियो को खूब देख रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अनियंत्रित ऑटो रिक्शा एक के ऊपर पलट गया। रिक्शा में कई लोग सवार थे। महिला की बेटी भी पास में मौजूद थी। जब बेटी ने देखा कि मां के ऊपर रिक्शा पलट गया तो उसने भारी ऑटोरिक्शा को उठाने की कोशिश की। ना सिर्फ उसने उठाने की कोशिश की बल्कि अन्य की मदद से तुरंत रिक्शा उठाने में कामयाब भी हो गई।
बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब एक ऑटोरिक्शा सड़क पार कर रही एक महिला से टकरा गया और पलट गया। महिला अपनी बेटी को ट्यूशन क्लास से लेने के लिए सड़क पार कर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। बच्ची ना सिर्फ अपनी मां को बचाने में सफल रही, बल्कि ड्राइवर और यात्री को बाहर निकलने में मदद की। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा कि ये लड़की वाकई तारीफ की हकदार है।
सोशल मीडिया पर इस लड़की की जमकर तारीफ हो रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बच्ची ने मां को बचा तो लिया लेकिन मुझे उसकी मां ही गलत नजर आ रही हैं। एक अन्य ने लिखा कि बच्ची को सलाम है लेकिन मां को इस बात की ट्रेनिंग दी जानी चाहिए कि सड़क कैसे पार करते हैं। एक अन्य ने लिखा कि इस शेरनी को राष्ट्रपति महोदय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें :Video : ट्रेन में अनजान बच्ची के साथ खेलते-खेलते रोने लगा बुजुर्ग, वजह जान आप भी जाएंगे भावुक
एक अन्य ने लिखा कि लड़की को जितनी प्रशंसा मिल सकती है, वह उसकी हकदार है। एक ने लिखा कि एक तरफ जहां लोग असहाय महसूस कर रोने लगते हैं, वहीं इस बच्ची ने मां को बचाने के लिए रिक्शा तक को उठा लिया। एक अन्य ने लिखा कि उसकी तारीफ तो बनती है, उस लड़की ने खड़े होकर वीडियो देखने और रिकॉर्ड करने की बजाय पहले मदद करने के बारे में सोचा।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines