Boyfriend Mother Caught Girlfriend : बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के बीच अक्सर विवाद देखने को मिलता है। कई बार परिवार के सदस्य भी इसमें शामिल हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। बताया जा रहा है कि एक लड़की ने जब अपने बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया था लेकिन इस दौरान मां पहुंच गई और फिर जमकर ड्रामा हुआ।
गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की मां के बीच विवाद!
सामने आए वीडियो में एक लड़की और एक महिला के बीच विवाद को देखा जा सकता है। लड़की और महिला बीच सड़क पर बहस कर रही हैं। वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि ये लड़ाई एक लड़के की गर्लफ्रेंड और उसकी मां के बीच हो रही है। लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया था, तभी बॉयफ्रेंड की मां आ गई और फिर बवाल शुरू हो गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला, लड़की पर आक्रोश में आकर हमला कर रही है। लड़की अपना बीच बचाव करने की कोशिश कर रही रही है और वह महिला के आरोपों से इंकार कर रही है। महिला ने स्कूटर सवार लड़की की चाबी छीन ली, जिसके बाद बवाल और बढ़ गया।
देखिए वीडियो
बीच सड़क पर हुए इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस लड़की से महिला क्यों लड़ रही है, अगर इसे कोई शिकायत है तो अपने बेटे को संभालना चाहिए। एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है, जैसे ये महिला अब इस लड़की का ब्रेक-अप करवा के ही मानेगी।
यह भी पढ़ें : स्वाति मालीवाल का एक और वीडियो आया सामने, सीएम आवास से पकड़कर निकाला गया बाहर!
एक ने लिखा कि अपनी होने वाली बहू का स्वागत ऐसे कौन करता है भाई? आंटी ने बीच सड़क पर कलेश कर दिया। एक अन्य ने लिखा कि आंटी जी, अगर आपका बेटा इसी लड़की से शादी करने पर अड़ गया और ये आपकी बहू बन गई तो सारा बदला ले लेगी। एक ने कमेंट किया कि ऐसा लग रहा है कि आंटी सास बनने के लिए कंट्रोल नहीं कर पा रही हैं।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
9 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
11 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
12 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
13 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines