Boss Deny Sick Leave Without Doctor prescription Employee: सोशल मीडिया पर बॉस और इंप्लाई की व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। Reddit पर वायरल हो रहे व्हाट्सएप के स्क्रीनशॉट में नजर आ रहा है कि एक शख्स अपने बॉस से Sick लीव से लिए मैसेज डालता है, लेकिन बॉस मैसेज पढ़ ताे लेता है, लेकिन प्रिस्क्रिप्शन दिखाने की बात करता है, जो इंप्लाई के पास नहीं होता। इस पर उसका बॉस उसे छुट्टी देने से इनकार कर देता है। सारी बातचीत व्हाट्सएप चैट पर हो रही है। जब कर्मचारी द्वारा कई बार विनती के बाद भी उसे छुट्टी नहीं मिलती तो वह गजब के अंदाज में कंपनी को Tata, Bye-Bye (I am Out) बोल देता है, जिस अंदाज में शख्स ने कंपनी से रिजाइन दिया, उसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।
Reddit पर वायरल हो रही चैट के अनुसार, शख्स अपने बॉस को व्हाट्सएप पर मैसेज कर छुट्टी अप्रूव करने के लिए कहता है कि आज सुबह जब मैं उठा तो मेरे पूरे शरीर का अंग-अंग दर्द कर रहा था। इस वजह से मैं पूरी रात परेशान रहा। हालांकि, मुझे छुट्टी लेना पसंद नहीं है लेकिन आज मेरी कंडीशन बहुत खराब है तो मैं आज ऑफिस नहीं आ सकूंगा।
डॉक्टर की पर्ची दिखाओ
इस पर बॉस इंप्लॉई से डॉक्टर की पर्ची का फोटो दिखाने के लिए कहता है और छुट्टी अप्रूव नहीं करता है। वह बॉस को बताता है कि पैसों की कमी होने के चलते मैं पिछले तीन साल से डॉक्टर के पास नहीं गया। लेकिन इसके बाद भी बॉस बार-बार उससे ऑफिस आने के लिए दबाव डालता रहा। साथ ही कहा कि अगर आपको मामूली बुखार है तो ऑफिस आकर काम करो।
It was a short week on the job lol
byu/trustmebrotrust inantiwork
बुखार कैसे आया इसका कारण पूछने का हक नहीं
कई बार छुट्टी के लिए विनती करने के बाद भी बॉस उसे छुट्टी नहीं देता। इससे परेशान होकर शख्स रिजाइन डाल देता है कि ओके Bud (Buddy) लंच रूम में बैठकर आपके फोन पर पूरा दिन गेम खेलने में बहुत मजा आया। I am Out (I am Resigning)। एक यूजर्स ने लिखा कि बुखार में बॉस ऑफिस आने के लिए कह रहा है, उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। आपने रिजाइन देकर सही किया। वहीं, एक शख्स ने सलाह देते हुए लिखा कि आपको बॉस से छुट्टी के लिए अप्रूवल लेने की जगह, खुद से सिक लीव लेनी चाहिए थी क्योंकि आपके बॉस को बुखार कैसे आया इसका कारण पूछने का हक नहीं है।
ये भी पढ़ें: अजब-गजब: स्कूटी के साथ जमीन से 200 मीटर की ऊंचाई पर की पैराग्लाइडिंग
ये भी पढ़ें: ‘आ गया स्वाद’, बाइक से स्टंट कर रहे थे लड़के, स्टाइल के चक्कर में लगी भयंकर चोट
ये भी पढ़ें: Stag Beetle: कचरे में रहता है ये दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines