Border Line Personality Love Brain Disorder: किसी भी चीज की अधिकता खतरनाक होती है, ऐसा ही प्यार के मामले में भी होता है। रिश्तों में अकसर एक दूसरे की आदत हो जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा आदत रिश्ते को खोखला कर देती है, यह भी सच है। एक लड़की को ऐसे ही अपने ब्वॉयफ्रेंड की आदत हो गई, लेकिन उसकी आदत इतनी ‘गंदी लत’ बन गई कि वह अजीबोगरीब बीमारी का शिकार हो गई।
उसने ब्वॉयफ्रेंड को कॉल किया, बिजी होने के कारण वह फोन नहीं ले पाया तो लड़की उसे कॉल पर कॉल, मैसेज पर मैसेज करती रही। उसने करीब 100 कॉल की। जब वह ब्वॉयफ्रेंड से बात नहीं कर पाई तो उसने कठोर कदम उठाए। घर का सामान फेंकना शुरू कर दिया। खिड़की से कूद सुसाइड करने की कोशिश।
परिजनों ने पुलिस को बुलाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जांच करने पर पता चला कि लड़की बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर (Border Line Personality Disorder) का शिकार है, जिसे लव ब्रेन (Love Brain Disorder) कहते हैं, जिसमें लोग अपने रिश्ते को लेकर ऑब्सेसिव हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘गजब! सब लड़कियां हैं मुझ पर फिदा?’ वो अजीबोगरीब बीमारी, जिसने आम शख्स को बना दिया ‘प्ले ब्वॉय’
ब्वॉयफ्रेंड ने भी अपनी जान को खतरा बताया
द साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मामला चीन का है। लड़की का नाम ज़ियाओयू है, जो सिर्फ 18 साल की है। वह अपने ब्वॉयफ्रेंड पर काफी डिपेंड हो गई। वह उसे लेकर इतनी जूनुनी हो गई कि वह उसे अपने से दूर एक मिनट के लिए बर्दाश्त नहीं कर पाती थी। इसलिए जब ब्वॉयफ्रेंड ने उसके फोन कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दिया तो वह पागल हो गई। तोड़-फोड़ करने लगी।
हालात तब बिगड़ गए, जब उसने ब्वॉयफ्रेंड के बात नहीं करने पर खिड़की से कूद कर जान देने की धमकी परिवार को दी। अब उसके ब्वॉयफ्रेंड ने भी उससे अपनी जान को खतरा बताया है। दोनों का रोमांस यूनिवर्सिटी में एक साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ज़ियाओयू उसके लिए इस हद तक जुनूनी है। वह बिजी था, इसलिए फोन नहीं उठा पाया।
क्या होता है लव ब्रेन और क्या कहते डॉक्टर?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लव ब्रेन (Love Brain) कोई मेडिकल टर्म नहीं है, लेकिन इसका मतलब समझा जा सकता है। जब इंसान किसी से प्यार करता है और वह उसके साथ अपना समय बिताता है। अपनी जिंदगी का सबकुछ शेयर करता है और उसे सामने से अपनापन, केयर, प्यार मिलता है तो वह डिपेंडेंट हो जाता है। उसे शख्स की आदत हो जाती है, जिस वजह से दूरी बर्दाश्त नहीं होती।
ज़ियाओयू का इलाज करने वाले डॉ डू ना के अनुसार, बॉर्डर लाइन डिस्ऑर्डर से ग्रस्त लोग डिप्रेशन में जा सकते हैं। उन्हें अलगाव की स्थिति महसूस होगी तो वे सुसाइड करने जैसा कदम भी उठा सकते हैं। ज़ियाओयू के साथ यही हुआ है। उसे उम्मीद थी कि उसका ब्वॉयफ्रेंड चाहे कितना ही बिजी क्यों न हो? वह उसका फोन जरूर उठाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो वह पागल-सी हो गई।
यह भी पढ़ें: ‘टूट गई अकड़, बेटी दिखी तो रोने-बिलखने लगा’; संदेशखाली के आरोपी शाहजहां शेख के रोने पर BJP भड़की
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
19 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines