Bomb Blast Threat Call to Bengaluru Airport: बैग में बम है, धमाका होने से बचा सकते हो तो बचा लो। इतना सुनते ही एयरपोर्ट अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। उन्होंने एयरपोर्ट पर तुरंत इमरजेंसी अलार्म बजाया। पैसेंजरों को जहां हैं, वहीं रुकने को कहा और एक-एक कोने की तलाशी ली। एक-एक पैसेंजर के सामान की चेकिंग की। बम और डॉग स्कवाड को भी बुलाया गया, लेकिन तलाशी में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।
हेल्पलाइन नंबर पर जिस नंबर से कॉल आया, उसे ट्रेस किया गया तो नंबर एक लड़की का निकला। उस लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड को मुंबई जाने से रोकना चाहती थी, इसलिए उसने यह कॉल किया। लड़की की बेवकूफी भरी बात सुनकर पुलिस वालों को गुस्सा आया और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके दी धमकी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़की के खिलाफ IPC की धारा 505(1)(बी) (सार्वजनिक उपद्रव के लिए उकसाने वाले बयान) के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी युवती की शिनाख्त इंद्रा राजवर के रूप में हुई, जो पुणे में रहती है, लेकिन बेंगलुरु में नौकरी करती थी। उसने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया था।
उसने फोन करके कहा कि मुंबई जाने वाली फ्लाइट के एक पैसेंजर के बैग में बम है, धमाका होने से बचा लो। वह पैसेंजर उसका ब्वॉयफ्रेंड है। घटना 26 जून की है, लेकिन बीते दिन उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। KIA पुलिस के अनुसार, इंद्रा का ब्वॉयफ्रेंड मीर रजा मेहदी बेंगलुरु से मुंबई जा रहा था। दोनों ने मुंबई जाने के लिए फ्लाइट बुक की, लेकिन अलग-अलग फ्लाइट से उन्हें मुंबई जाना था।
किसी बात को लेकर हुई थी दोनों में बहस
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों एयरपोर्ट साथ-साथ आए, लेकिन बातचीत करते हुए दोनों में बहस हो गई। उसने मुंबई जाने से इनकार कर दिया और ब्वॉयफ्रेंड को भी जाने से रोकने के लिए इंद्रा ने एयरपोर्ट हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने रजा मीर के बैग की तलाशी ली, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिली। वहीं गर्लफ्रेंड की हरकत देखकर मीर को काफी गुस्सा आया और उसने पुलिस वालों के सामने ही गर्लफ्रेंड पर हाथ उठा दिया और चला गया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
10 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
11 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines