हिजबुल के खूंखार आतंकी, अंधाधुंध फायरिंग, ग्रेनेड अटैक...देखिए कैसे जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना ने ढेर किए 4 दहशतगर्द?

Terrorist Encounter: भारतीय सेना के जवानों ने एनकाउंटर करके 5 आतंकियों को ढेर कर दिया है, जिनमें से 4 के शव बरामद हुए हैं। वहीं देश ने अपने 2 जवान भी खोए हैं। एनकाउंटर जम्मू कश्मीर के कुलगाम में हुआ, आइए जानते हैं कि ऑपरेशन कैसे अंजाम दिया गया?

Jammu Kashmir Kulgam Terrorist Encounter

ड्रोन कैमरे में नजर आए चारों आतंकियों के शव।

विज्ञापन

Jammu Kashmir Kulgam Terrorist Encounter: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच बीते दिन अच्छी खासी मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में भारतीय जवानों ने 5 आतंकियों को ढेर कर दिया है और सेना के 2 जवान भी बलिदान हुए हैं। 4 आतंकियों की लाशें ड्रोन कैमरे में कैप्चर हुईं। चारों शव एक ही जगह पर पड़े मिले।

मारे गए आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन संगठन के बताए जा रहे हैं। मरने वालों में डीविजन कमांडर फारूक नल्ली भी शामिल है। वहीं सेना के जो 2 जवान बलिदान हुए हैं, उनकी शिनाख्त लांस नायक प्रदीप नैन और हवलदार राज कुमार के रूप में हुई है। कुलगाम में 2 जगह मोदरगाम और चिन्नीगाम में शनिवार को दिनभर मुठभेड़ चलती है। आतंकियों की शिनाख्त नहीं हुई है।

विज्ञापन

 

आतंकियों ने पहले जवानों पर हमला किया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा बलों और सेना के जवानों को मुखबिर से कुछ आतंकियों के गांव में छिपे होने की खबर मिली। जानकारी मिलते ही जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया। लोगों को घरों के अंदर रहने को कहा गया और फिर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन रहा। सर्च के दौरान आतंकियों ने सेना के जवानों पर पहले अंधाधुंध फायरिंग की।

विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई की गई तो आतंकियों ने ग्रेनेड फेंकने शुरू कर दिए। इसी ग्रेनेड अटैक में सेना के जवान घायल हुए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से प्रदीप और राज कुमार को बचाया नहीं जा सका। एक एनकाउंटर यारीपोरा के साथ सटे चिन्नीगाम में हुआ। दूसरा एनकाउंटर कुलगाम जिला मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर मोदरगाम में हुआ। सुबह शुरू हुआ एनकाउंटर शाम को खत्म हुआ।

विज्ञापन

हिजबुल का डिविजनल कमांडर छिपा था

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) वीके बिरधी ने बताया कि मुखबिरों ने गुप्त सूचना दी थी। मिली जानकारी के अनुसार, हिजबुल मुजाहिदीन का डिविजनल कमांडर फारूक अहमद बट उर्फ नल्ली अपने आतंकियों को लेकर गांव में छिपा हुआ है। वे आतंकी हमला करने की फिराक में हैं। इसके बाद सुरक्षाबलों में चिन्नीगाम को घेर लिया। रास्ते ब्लॉक करके लोगों के घरों में बंद किया।

गांव में भी जिस जगह आतंकियों के छिपने की खबर मिली, वहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आतंकी एक बगीचे में बने मकान में छिपे थे तो सुरक्षाबलों ने उसे घेर लिया। जवानों को देखकर आतंकियों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने गोलियां चलाई। आतंकियों ने ग्रेनेड भी फेंके। इस बीच जवानों ने स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। आतंकियों को सरेंडर करने को कहा गया, लेकिन वे नहीं माने।

विज्ञापन

शाम तक चली अंधाधुंध फायरिंग में 4 आतंकियों को ढेर किया गया। एक आतंकी के फंसे होने की खबर है, जिसके लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ड्रोन फुटेज में मकान के बाहर 4 लाशें नजर आईं। वहीं जब आतंकियों ने घेरा तोड़कर भागने का प्रयास किया तो उनके द्वारा फेंके गए ग्रेनेड की चपेट में सेना के जवान आए। घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ