Biwi No.1: ऐसी बीवी सबको मिले! बाइक पर पीछे बैठकर पत्नी लगवा रही पति को कश

Biwi No.1 Husband Wife Viral Video: बीच सड़क पर पति-पत्नी के बीच गजब की साझेदारी देखकर लोगों ने वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके खूब मजे लिए जा रहे हैं।

Husband Wife Video Viral

पति पत्नी का वीडियो वायरल

Biwi No.1 Husband Wife Viral Video: अक्सर सुना जाता है कि पत्नियां अपने पति की नशे की लत से काफी परेशान रहती हैं। वहीं ज्यादातर पति-पत्नियों के बीच में लड़ाई का मुख्य कारण भी नशा ही होता है, लेकिन क्या आपने कभी ऐसी पत्नी देखी है, जो अपने पति के नशे की लत को पूरा सपोर्ट करती है और सहयोग देती है, यकीनन नहीं देखी होगी ऐसी बीवी, लेकिन ऐसी बीवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पत्नी अपने पति को हाथों में सिगरेट पिला रही है।

विज्ञापन

जानिए क्या है वीडियो में? 

वायरल वीडियो में एक पति-पत्नी का जोड़ा बाइक पर जा रहा है, लेकिन मजेदार बात यह है कि पति बाइक चला रहा है और पीछे बैठी पत्नी उसे अपने हाथों से सिगरेट पिला रही है। बीच सड़क इस नजारे को देख सभी हैरान हैं। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पोस्ट होते ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गई। इस वीडियो को कुछ घंटों में 5 लाख 55 हजार बार से ज्यादा देखा चुका है।

विज्ञापन

लोगों ने किए मजेदार कमेंट 

वीडियो को HasnaZarooriHai नाम के एक X हैंडल पर शेयर किया गया है। जाहिर है कि जब वीडियो इतना मजेदार है तो इस पर आने वाले कमेंट भी मजेदार ही होंगे। वीडियो पर कमेंट करते हुए ज्यादातर लोगों ने कहा कि उन्हें भी इसी तरह की बीवी चाहिए। एक यूजर ने कमेंट किया कि ऐसी पत्नी प्राप्त करने के लिए कौन-सा कोर्स करना पड़ेगा? वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि इस तरह की पत्नी प्राप्ति के लिए कौन-सा व्रत रखना चाहिए? एक महिला यूजर ने लिखा कि मैं तो मार- मार के खाल उधेड़ दूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ