---विज्ञापन---

बिहार के चंपारण में भीषण हादसा, ऑर्केस्ट्रा देख रही पब्लिक को बस ने कुचला, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार में हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग घायल हुए हैं. हादसा बस के कारण हुआ, जिसे जब्त करके आरोपी ड्राइवर को तलाशा जा रहा है. छठिहार समारोह चल रहा था, जिसकी खुशियों में बस के कारण मातम पसर गया.

---विज्ञापन---

Champaran News: बिहार के पश्चिमी चंपारण में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसा नेशनल हाईवे-727 पर बसवरिया और पराउटोला के बीच देररात करीब साढ़े 11 बजे हुआ, जिसके बारे में आज सुबह मीडिया को ब्रीफ किया गया. छठिहार समारोह में आए लोग सड़क किनारे ऑर्केस्ट्रा देख रहे थे कि गोरखपुर से बेतिया जा रही तेज रफ्तार बस ने लोगों को कुचल दिया, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई.

लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़, दर्शन के दौरान मची अफरा-तफरी; 7 श्रद्धालुओं की मौत

---विज्ञापन---

हादसे में जान गंवाने वाले लोग कौन हैं?

हादसे में घायल 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 3 लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा. लोगों ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को जब्त किया और आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू की. हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान संजय महतो, भोला दुबे, बहादुर महतो, देवेंद्र दुबे और छांगुर राम के रूप में हुई है. पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है.

छठिहार समारोह में ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम था

नेशनल हाईवे-727 के किनारे बने धर्मेंद्र दुबे के घर में छठिहार का कार्यक्रम था. इसी कार्यक्रम में मेहमानों के लिए ऑर्केस्ट्रा का इंतजाम किया गया था. मेहमान और आस-पास के लोग सड़क किनारे खड़े होकर ऑर्केस्ट्रा देख रहे थे कि अचानक बेतिया की ओर से गैस सिलेंडर से लदा ट्रक आया और लौरिया से आ रही बस बेतिया जा रही थी. बस की रफ्तार बहुत तेज थी, लेकिन बैलेंस बिगड़ने पर बस सड़क किनारे ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को कुचलते हुए निकल गई, जिससे चीख पुकार मच गई.

---विज्ञापन---

थाने से कहां गायब हो गया 18 चक्कों वाला ट्रक? बिहार के मुंगेर में सामने आया मामला, भरना पड़ेगा 11 लाख 18 हजार 600 रुपये

आरोपी ड्राइवर भागने में कामयाब हुआ

धर्मेंद्र ने बताया कि उसने तुरंत घायलों को संभाला और लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. 2 घायलों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि 3 घायलों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन हादसे के बाद मची अफरा-तफरी का फायदा उठाकर बस ड्राइवर भागने में कामयाब हो गया. पुलिस ने हादसे में केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, ताकि हादसे की सही वजह पता चले.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 22, 2026 09:02 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola