ग्रेजुएट चायवाली का स्टॉल नगर निगम ने उठाया, पटना की सड़क पर फूट-फूटकर रोईं प्रियंका, लालू से मांगी मदद

graduate chai wali

सौरव कुमार, पटना: बिहार के पटना में ग्रेजुएट चाय वाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता के बोरिंग रोड स्थित चाय स्टॉल पर पटना नगर निगम ने बुलडोजर की कार्रवाई की। नगर निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में गुरुवार को ग्रेजुएट चाय वाली के स्टॉल को जब्त कर लिया। निगम प्रशासन के इस कार्रवाई पर ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका गुप्ता सड़क पर फूट-फूट कर रोने लगी।

विज्ञापन

मेहनत से कमाकर लगाई थी स्टॉल
प्रियंका ने कहा कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करती हैं कि इस दुकान जैसी एक नया दुकान उन्हें उपलब्ध कराई जाए। अपने स्टॉल को बुलडोजर से ले जाते हुए देखते हुए प्रियंका गुप्ता सड़क पर फूट-फूट कर रोने लगी। प्रियंका गुप्ता ने कहा कि वो अपनी मेहनत से कमाकर यह स्टॉल लगाई थी, जिसे निगम का बुलडोजर उठा ले गया। प्रियंका ने कहा कि सरकार उसे कोई एक जगह दे, जहां वह अपना स्टॉल लगाकर दुकान चला सके। अपनी मांग को लेकर प्रियंका गुप्ता ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ