Bibek Pangeni Emotional Videos Viral: बिबेक पंगेनी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थे जिनका कैंसर के चलते निधन हो गया है। बिबेक ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे थे और अमेरिका में उनका इलाज चल रहा था। लाख कोशिश के बाद भी न तो डॉक्टर और न पत्नी की दुआएं उन्हें बचा पाईं। उनकी पत्नी सृजना सुबेदी भी सोशल मीडिया सेंसेशन हैं जो अपने पति के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती थीं। अब पति की मौत के बाद सृजना का बुरा हाल है। सृजना के इंस्टाग्राम हैंडल पर बिबेक और उनके ढेरों वीडियो और फोटो हैं। आइए एक नजर डालते हैं बिबेक पंगेनी के आखिरी पलों के वीडियो जिन्हें देख यूजर्स भी रो पड़े।
ये है आखिरी वीडियो
बिबेक पंगेनी और सृजना का आखिरी वीडियो देख हर कोई भावुक हो गया है जिसमें वो एक दूसरे के साथ दिखाई दे रहे हैं। बीमार पति को प्यार से सहलाती और दुलार करती पत्नी के चेहरे पर दुख साफ नजर आ रहा है।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिबेक की हालत कितनी खराब है।
बिबेक के आखिरी जन्मदिन का लास्ट वीडियो
बिबेक पंगेनी अब हमारे बीच में रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर उनके कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं जो उनके अंतिम पलों के हैं। इस वीडियो में सृजना पति बिबेक के साथ उनका जन्मदिन मना रही हैं।
सृजना ने रोज बुके बिबेक को दिया और उन्हें किस भी किया। वहीं एक फोटो में वो पति को किस करती नजर आ रही हैं।
लोगों ने सृजना को कहा नेपाल की सीता
बिबेक पंगेनी की मौत से उनके सोशल मीडिया यूजर्स को भी तगड़ा झटका लगा है। बिबेक की पत्नी ने पूरी जी जान लगा दी लेकिन फिर भी पति को मौत से मुंह से नहीं निकाल पाईं।
बिबेक के आखिरी पलों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिन्हें देख यूजर्स भी भावुक हो गए हैं। लोगों ने तो सृजना को नेपाल की सीता तक कह दिया है।
यह भी पढ़ें: कैंसर का दर्द झेल रही Hina Khan ने शेयर किया खास पोस्ट- लिखा- ‘बिना गलती के आराम करो’
पत्नी को प्यार करते दिखे बिबेक
अपनी हालत को देख बिबेक को इस बात का तो एहसास हो ही गया होगा कि अब उनके पास ज्यादा समय नहीं हैं। इस वीडियो में वो अपनी पत्नी सृजना के सिर सो सहलाते नजर आ रहे हैं।
वहीं उनकी आखों में इस बात का दर्द साफ नजर आ रहा है कि अब उनका साथ छूटने वाला है।
एक दूसरे वीडियो में सृजना बिबेक के पैरों को चूमती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: कैंसर का दर्द झेल रहीं Hina Khan की पोस्ट, I Am Married..देख चौंके फैंस
इस वीडियो ने जीता दिल
सृजना अपने पति से इतना प्यार करती हैं कि उनके अंतिम पलों में हर समय उन्हीं के साथ दिखाई दी हैं। बिबेक को ब्रेन कैंसर था जिसका इलाज अमेरिका के अस्पताल में चल रहा था।
इस दौरान सृजना ने बिबेक की केयर में कोई कमी नहीं छोड़ी और उनके कपड़े बदलने, क्लीन करने और दवा देने तक का काम खुद किया।
यह भी पढ़ें: कैंसर से हारे Bibek Pangeni का आखिरी वीडियो वायरल, चट्टान की तरह साथ रही सृजना
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines