कैंसर का दर्द झेल रही Hina Khan ने शेयर किया खास पोस्ट- लिखा- 'बिना गलती के आराम करो'

Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही हैं, हाल ही में उन्होंने अपने पोस्ट जिंदगी का असली मतलब बताया साथ ही समय के महत्व के बारे में भी जिक्र किया।

Hina Khan

Hina Khan: फेमस एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) के लिए साल 2024 बहुत मुश्किलों से भरा रहा है। दरअसल एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रही हैं। हिना ने अपनी इस बीमारी की खबर खुद अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी। इस बात को जान उनके फैंस का तो दिल ही टूट गया था। उन्हें तीसरे स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर था, जिसने उन्हें काफी दर्द दिया। इस मुश्किल समय में अगर कोई हिना के साथ था तो वो उनकी मम्मी और हिना के हौंसले साथ में उनके फैंस की दुआएं। अब हाल ही में हिना ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने असली लग्जरी लाइफ का मतलब बताया है।

हिना ने फैंस को बताया अपना दर्द

हिना खान छोटे पर्दे का वो नाम हैं जिन्होंने अक्षरा बन घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई। एक्ट्रेस ने बिग बॉस के घर में भी जलवा दिखाया, लेकिन उनकी लाइफ में एक ऐसा समय आया जब वो पूरी तरह से टूट गई थीं। साल 2024 में उन्होंने फैंस को बताया कि वो ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से गुजर रही हैं। वहीं उन्होंने अपने हर पल का हेल्थ अपडेट भी लोगों को दिया। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उनके एक हाथ में यूरीन बैग दिखा तो दूसरे हाथ में ब्लड बैग दिखा। हिना की ऐसी हालत देख उनके फैंस के तो आंसू ही निकल पड़े।

हिना खान ने बताया जिंदगी का असली मतलब

अब हिना खान ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। उसमें उन्होंने जिंदगी का असली मतलब बताया है। ये कोई आम जिंदगी नहीं बल्कि लग्जरी लाइफ है। आइए जान लेते हैं कि हिना खान के मुताबिक क्या है असली लग्जरी लाइफ का मतलब। समय, हेल्थ, शांत दिमाग, स्लो मॉर्निंग, यात्रा करने की एबिलिटी, आराम वो भी बिना गिल्ट के।

 Hina Khan

लोग तुम्हें जाने के बाद याद करें

हिना खान ने हाल ही में एक पोस्ट इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने कई सारी बातें बताई हैं जो असली में लग्जरी लाइफ हैं। उन्होंने इसमें लिखा कि उनकी नजर में असली लाइफ वही है जिसमें लोग तुम्हें प्यार करें और तुम्हारे पीछे तुम्हारी तारीफ करते हैं। साथ में उन्होंने ये भी लिखा कि असली आराम वो जिसमें कोई गलती न हो। ये सब उन्होंने सकारात्मक नजरिए से लिखा है लेकिन इस पोस्ट ने लोगों को बड़ी सीख दे दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ