Bhanupratappur bypoll: छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई थी जो दोपहर 3 बजे तक जारी रही। वोटिंग के लिए मतदाताओं में उत्साह देखा गया। दोपहर 3 बजे तक 64.86 प्रतिशत मतदान हुआ।
उपचुनाव के लिए 256 मतदान केंद्र
भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 256 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से 82 मतदान केंद्र नक्सल प्रभावित थे, इनमें भी 17 मतदान केंद्र अति संवेदनशील थे, जहां पुलिस ने मतदान के लिए विशेष इंतजाम किए थे, इसके अलावा 23 मतदान केंद्र संवेदनशील थे, ऐसे में यहां भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, बता दें कि भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर कुल 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता थे।
बीजेपी कांग्रेस प्रत्याशियों ने किया मतदान
कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी और बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम भी वोटिंग कर चुके हैं, दोनों ही प्रत्याशी वोटिंग करने के बाद मतदान केंद्रों का जायजा लिया। वोटिंग के बाद दोनों ही प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है, बता दें कि भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबला नजर आ रहा है। वोटिंग के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने कहा, कांग्रेस के पक्ष में रुझान है, मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है, भारी मतदान के साथ ही, रिकार्ड मतों से जीतूंगी, उनके पति दिवंगत मनोज मंडावी का सपना पूरा होगा, तो बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम ने भी वोटिंग के बाद अपनी जीत का दावा किया है।
सीएम बघेल ने की थी वोटिंग की अपील
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भानुप्रतापुर उपचुनाव को लेकर लोगों से वोटिंग की अपील की थी, सीएम ने कहा कि ‘ सभी लोग वोटिंग करें हमें पूरा विश्वास है भानूप्रतापपुर की जनता कांग्रेस को आशीर्वाद देगी, वहीं बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी पर सीएम ने कहा वह खुद ही चाह रहे हैं तो उन्हें पुलिस के पास चले जाना चाहिए, खुद को सरेंडर करना चाहिए।’
3 बजे तक हुई वोटिंग
भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है, जो दोपहर 3 बजे तक चली। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। बता दें कि भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक मनोज मंडावी के निधन से खाली हुई है, 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
15 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines