---विज्ञापन---

बीच सड़क पर की गलती, रिक्शा को लगी ठोकर फिर आराम से चलती बनी महिला; वीडियो वायरल

Bengaluru Car Accident: बेंगलुरु में हुए एक एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है, लोग 'गलती किसकी है' इस पर बहस कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Bengaluru Car Accident: सड़क पर गाड़ी चलाने के ही नहीं बल्कि गाड़ी में बैठने को लेकर भी नियम हैं, गाड़ी से उतरते और चढ़ते वक्त भी हमें कई बातों का ख्याल रखना होता है। बेंगलुरु की एक महिला की लापरवाही का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला ने ना सिर्फ लापरवाही की बल्कि उसने खुदगर्जी भी दिखाई, शायद इसी वजह से वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला चलती सड़क पर दरवाजा खोलकर कार से उतरती है। पीछे आ रहा रिक्शा दरवाजे से टकरा जाता है। इससे रिक्शा को नुकसान तो हुआ ही लेकिन कार का दरवाजा भी टेढ़ा हो गया लेकिन महिला को कोई फर्क नहीं पड़ा। उसने दरवाजा बंद करने की कोशिश की, नहीं बंद हुआ तो छोड़कर चलती बनी।

---विज्ञापन---

ऑटो रिक्शा चालक भी उसकी हरकत देखकर हैरान रह गया, वहीं कैब चालक ने कैब को किनारे लगाया और फिर अपने नुकसान का आकलन किया। हालांकि लोग महिला के रवैये को लेकर नाराज हैं और हैरान भी हैं। पीछे से आ रही कार में लगे कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई।


वीडियो देख क्या कह रहे हैं लोग?
एक ने लिखा कि इसमें ड्राइवर की ही गलती है, उसे कभी भी राइट दरवाजे से लोगों को उतरने ही नहीं देना चाहिए। एक ने लिखा कि इसमें ऑटो ड्राइवर की भी गलती है कि गलत जगह से ओवर टेक कर रहा था। ये दो लेन सड़क है। एक अन्य ने लिखा कि ये महिला तो आराम से वहां से चली गई लेकिन कैब ड्राइवर का तो भारी नुकसान हो गया ना।

---विज्ञापन---

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर उसकी कार होती तो खूब हंगामा करती लेकिन किसी और की कार है तो उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। एक ने लिखा कि बाक़ी सब ठीक है लेकिन इस महिला का स्वभाव ठीक नहीं है। अगर कुछ गलती हुई है तो कम से कम बात करनी चाहिए थी।

यह भी पढ़ें : घुटने पर बैठ लड़की को किया प्रपोज, फिर बैंक के सामने ही हो गए ‘शुरू’

---विज्ञापन---

बता दें कि घटना बेंगलुरु की है। वीडियो देखने के बाद लोगों की राय बंटी हुई है कि आखिर इसमें गलती किसकी है। कुछ का कहना है कि कैब चालक की गलती है तो कुछ ऑटो चालक को भी गलत कह रहे हैं। महिला के व्यवहार पर कई लोगों ने सवाल उठाया है।

First published on: Feb 10, 2024 06:47 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola