चकमा देकर बार-बार तोड़ता था ट्रैफिक नियम, कट गया 1 लाख 34 हजार का चालान, स्कूटी भी जब्त

Traffic challan: यह शख्स कभी बिना हेलमेट के स्कूटर लेकर निकल जाता था, कभी लाल बत्ती होने पर भी गाड़ी नहीं रोकता था तो कभी गलत साइड में गाड़ी चलाता था।

UP Ghaziabad Traffic Advisory

दिल्ली-NCR से गाजियाबाद आने-जाने वाले लोग एडवाइजरी पढ़कर ही घर से निकलें।

Bengaluru Karnataka Traffic Police: अगर आप भी ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं और सोच रहे हैं कि कोई देख नहीं रहा है तो आप गलती में हैं। अब आपको ज्यादा सावधान होने की जरूरत है, नहीं तो यह बहुत महंगा पड़ सकता है। ट्रैफिक पुलिस कब और कहां आपको पकड़ लेगी और लापरवाही करना कितना महंगा पड़ सकता है यह हाल ही में सामने आए एक मामले से सीख सकते हैं। मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का है।

विज्ञापन

यहां एक शख्स बार-बार पुलिस को चकमा देकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहा था। उसे पता ही नहीं था कि पुलिस की नजर उसपर लगी हुई है और वह हर बार पकड़ा जा रहा है। एकदिन जब ट्रैफिक पुलिस के चालान का नोटिस उसके घर पहुंचा तो वह हैरान रह गया। पुलिस ने 255 बार ट्रैफिक नियम तोड़ने की वजह से उसका 1 लाख 34 हजार रुपये का चालान किया है। इतना ही नहीं उसकी स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन

घर के पास लगा था कैमरा

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस कैमरे के माध्यम से नियम तोड़ने वालों पर निगरानी रख रही है। पेशे से मजदूरी का काम करने वाले इस शख्स को इस बारे में पता नहीं था। वह 2-3 साल से ट्रैफिक नियम तोड़ रहा था और समझ रहा था कि कोई मुझे देख नहीं रहा है, मैं हर बार बचकर निकल जाता हूं। उसे इस बात की भनक नहीं थी कि उसके घर के पास ही ट्रैफिक पुलिस ने अपना कैमरा लगा रखा है और उसपर नजर रखी जा रही है।

देखें ट्रैफिक पुलिस से मारपीट का वीडियो

विज्ञापन

लगातार तोड़ता रहा नियम

यह शख्स कभी बिना हेलमेट के स्कूटर लेकर निकल जाता था, कभी लाल बत्ती होने पर भी गाड़ी नहीं रोकता था तो कभी गलत साइड में गाड़ी चलाता था। कभी तय स्पीड से ज्यादा तेजी से ड्राइव करता था। यहां तक कि एकबार चालान कटने के बाद भी अपनी आदत से बाज नहीं आया था। वह लगातार नियम तोड़ता रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ