Baba Ramdev and Raja Yadav Video : बिहार के टार्जन के नाम से मशहूर राजा यादव ने बाबा रामदेव से मुलाकात की है। दोनों की मुलाकात का वीडियो खुद बाबा रामदेव ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में दोनों योग करते, आयुर्वेद पर चर्चा करते और लोगों से यह अपील करते दिखाई दे रहे हैं कि वो इसे अपनाएं। इतना ही नहीं, बाबा रामदेव ने टार्जन के साथ दौड़ भी लगाई है।
बिहार के टार्जन के रूप में मशहूर राजा यादव बगहा के रहने रहने वाले हैं। वह अपने दौड़ने की स्पीड और फिटनेस को लेकर चर्चाओं में आए थे। इसके बाद से ही तमाम लोग राजा यादव के समर्थन में खड़े हैं। बाबा रामदेव ने भी राजा यादव की तारीफ की है और योग प्रशिक्षण भी दिया है। वीडियो में दोनों दौड़ लगा रहे हैं और साथ योग अभ्यास भी करते दिखाई दे रहे हैं। बाबा रामदेव उन्हें योगासन की टिप्स सिखा रहे हैं।
बाबा रामदेव ने जो वीडियो शेयर किया है, वह करीब दस मिनट का है। वीडियो में बाबा रामदेव कह रहे हैं कि अगर बाबा रामदेव और राजा यादव की तरह ताकत चाहिए तो गाय की घी खानी चाहिए, शुद्ध देसी खानपान अपनाना चाहिए। वहीं राजा यादव ने कहा कि आज का यूथ फास्ट फ़ूड ज्यादा खा रहा है, उसे शुद्ध और देसी खानपान पर फोकस होना चाहिए।
राजा यादव ने कहा कि पहलवानी हमारी धरोहर रही है, यह लुप्त हो रही है। मैं इसे बचाने की कोशिश कर रहा है और लोगों को पहलवानी के लिए आकर्षित कर रहा हूं। जिस प्लेटफॉर्म पर उलटे-सीधे वीडियो दिखाकर हमारे जवानों को भटकाया जा रहा है, उसी प्लेटफॉर्म पर अपने शारीरिक गतिविधियों को दिखाकर जागरूक करने की कोशिश कर रहा हूं।
यह भी पढ़ें : Youtuber की रशियन पत्नी का वीडियो वायरल, उसे ‘सिक्स थाउजेंड’ कहने पर भड़का पति
एक इंटरव्यू में राजा यादव ने कहा था कि अगर मौका और उचित प्रशिक्षण मिले तो पहलवानी में देश का भी प्रतिनिधित्व कर सकता हूं। इसके लिए राजा दिन रात मेहनत कर रहे हैं। वह देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाना चाहते हैं। राजा यादव को इंस्टाग्राम पर 25 लाख, यूट्यूब पर करीब दो लाख लोग फॉलो करते हैं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
21 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines